फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Preparations were underway for the daughter's engagement, but the mother's death caused mourning.

Bijnor News: बेटी की सगाई की थी तैयारी, मां की मौत से पसरा मातम

Mon, 13 Apr 2026 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Preparations were underway for the daughter's engagement, but the mother's death caused mourning.
धामपुर। घर पर इकलौती बेटी की सगाई की तैयारियां चल रही थी। परिवार के लोग खुशी खुशी मेहमानों के स्वागत की तैयारी में लगे थे। अचानक मां की मौत से खुशियों वाले घर में मातम पसर गया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला बाड़वान निवासी बबलू सैनी की इकलौती पुत्री के विवाह समारोह के लिए रविवार को सगाई की रस्म होनी थी। सगाई की तैयारियों के दौरान अचानक उनकी पत्नी सरोज देवी 50 वर्ष की तबीयत बिगड़ गई। इससे पहले परिजन कुछ कर पाते सरोज देवी ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि सरोज लंबे समय से कैंसर से पीड़ित चल रही थी। सरोज ने अपने जीते जी बेटी की शादी देखने की इच्छा जताई थी। पूरा परिवार इकलौती बेटी की शादी का प्रयास कर रहा था। रविवार को बेटी की सगाई कार्यक्रम के लिए सरोज बेहद उत्साहित थी। सगाई कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही उनकी मौत हो गई। रविवार को ही गमगीन माहौल के बीच मोहल्ला बाड़वान स्थित श्मशान घाट में मृतका का अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों व मोहल्लेवासियों में गहरा शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed