फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Preparations underway to connect Bijnor headquarters with Amangarh Tiger Reserve directly

Bijnor News: बिजनौर मुख्यालय से अमानगढ़ टाइगर रिजर्व सीधे जोड़ने की तैयारी

Thu, 23 Apr 2026 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway to connect Bijnor headquarters with Amangarh Tiger Reserve directly
बिजनौर। जिले में पर्यटन और व्यापार को नई गति देने के लिए बिजनौर मुख्यालय को अमानगढ़ टाइगर रिजर्व से सीधे जोड़ने की तैयारी चल रही है। उद्यमी इस परियोजना को लेकर बेहतर कनेक्टिविटी बनाने पर जोर दे रहे हैं। उद्यमियों ने प्रशासन के सामने भी यह मुद्दा उठाया।
विज्ञापन


अमानगढ़ टाइगर रिजर्व के आसपास कई विकास परियोजनाओं की तैयारी चल रही है। आईआईए के डिविजनल अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने बताया कि मुख्यालय से सीधा संपर्क स्थापित होने से केवल पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा। साथ ही स्थानीय व्यापारियों और छोटे उद्यमियों को भी नए अवसर मिलेंगे। खासतौर पर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) सेक्टर को इससे मजबूती मिलने की उम्मीद है। इसके लिए उद्यमियों ने गंगा टाइगर हेरिटेज सर्किट विकसित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय से गंगा बैराज, हैदरपुर वेटलैंड, कण्व ऋषि आश्रम, विदुर कुटी, हल्दौर, नहटौर, धामपुर होते हुए अमानगढ़ टाइगर रिजर्व, कालागढ़ तक नियमित बस चलाने की मांग रखी। इस प्रस्ताव पर डीएम ने संबंधित विभाग को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। अवनीश अग्रवाल ने कहा कि परिवहन सुविधा मिलने से उत्पादों की आवाजाही आसान होगी और निवेश के नए रास्ते खुलेंगे। साथ ही आमनगढ़ क्षेत्र में होटल, रेस्टोरेंट और अन्य सेवा क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
विज्ञापन


इसी माह सेंसेटिव जोन पर लग सकती है मुहर
वन विभाग ने अमानगढ़ की सीमा से करीब एक किमी बाहर के दायरे को सेंसेटिव जोन में शामिल करने का प्रस्ताव रखा था। वन विभाग के अफसरों की माने तो इसी माह थोड़े बहुत बदलाव के साथ यह प्रस्ताव पास हो सकता है। डीएफओ जय सिंह कुशवाह ने बताया कि भारत सरकार में यह प्रस्ताव विचाराधीन है। इस प्रस्ताव पर मुहर के बाद इसके दायरे से बाहर रिजॉर्ट, कैफेटेरिया आदि बनाए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed