फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Preparations to make electricity even during rainy season

बरसात के दौरान भी बिजली बनाने की तैयारी

Mon, 15 Jun 2020 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Preparations to make electricity even during rainy season
बरसात के दौरान भी बिजली बनाने की तैयारी
विज्ञापन

कालागढ़। मानसून के दौरान रामंगा बांध से बिजली बनाने की तैयारी में बांध प्रशासन जुट गया है। बांध से बरसात के दौरान बिजली बनाने के लिए उच्च स्तर से अधिकारियों ने अनुमति मांगी है। बांध में बरसात से पहले ही पर्याप्त पानी मौजूद है।

रामगंगा बांध के इतिहास मे यह पहली बार होने जा रहा है कि बरसात के दौरान बांध से बिजली बनाने को पानी की निकासी की जाएगी। 1974 से ही यह व्यवस्था रही है कि बांध से मानसून के दौरान बिजली उत्पादन बंद कर दिया जाता है। 15 जून से ही जलाशय में पहाड़ों से आने वाले बरसात के पानी को जमा किया जाता है। पावर हाउस के लिए पानी सिलिंड्रीकल गेट से बंद कर दिया जाता है। यह गेट दीपावली पर बिजली उत्पादन के लिए खोला जाता है। इस बार बांध के जलाशय में पानी पहले ही 350 मीटर से अधिक है। बांध के अधीक्षण अभियंता आरके अग्रवाल का कहना है कि बारिश के दौरान बांध का जलाशय पूरा भर जाने की आशा है। ऐसे में पानी खराब न हो इसका उपयोग बिजली उत्पादन में किया जाए। इसके लिए पावर हाउस के अधिकारियों से सहमति बन चुकी है। सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर अनुमति मांगी गई है। वर्तमान में 2000 क्यूसेक पानी की निकासी के साथ बिजली का उत्पादन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed