फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Preparations for removal of 20 year old fire tender vehicles

20 साल पुरानी फायर टेंडर गाड़ियों को हटाने की तैयारी

Fri, 20 Nov 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Preparations for removal of 20 year old fire tender vehicles
बिजनौर। दमकल विभाग 20 साल पुरानी फायर टेंडर गाड़ियों से छुटकारा पाने में जुटी है। इनकी जगह नई पांच गाड़ी लाने की कवायद शुरू हो गई है। एक पंप टेंडर गाड़ी भी लाई जा रही है। यह गाड़ी केमिकल फैक्टरी में आग लगने पर आग बुझाने में सहायक होती है।
विज्ञापन

जिले में बिजनौर के अलावा नजीबाबाद, धामपुर, नगीना, चांदपुर तहसील में एक एक फायर टेंडर गाड़ी हैं। पांचों तहसील की यह गाड़ी 15 से 20 साल पुरानी हो चुकी हैं। इनकी जगह नई गाड़ियों की जरूरत है। दमकल विभाग ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। पिछले दिनों एक गाड़ी विभाग को मिल चुकी है। इसके अलावा विभाग अभी पांच और गाड़ी शासन से मांग रहा है। हर तहसील में नई गाड़ी विभाग को चाहिए। इसकी कवायद शुरू कर दी गई है। शासन से पांच नई फायर टेंडर गाड़ी मांगी गई हैं। इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। इन गाड़ियों में एक फोम टेंडर गाड़ी भी शामिल है। यह गाड़ी किसी केमिकल फैक्टरी में आग लगने पर आग बुझाने में सहायक होती है। गाड़ी में एक टैंक पानी व दूसरा टैंक फोम का होता है। आग लगने पर एक साथ मिलकर आग को बुझाया जाता है। पानी व फोम के मिलने से झाग बनकर केमिकल की आग को बुझाते हैं। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद ये गाड़ी विभाग को मिल जाएंगी।
विज्ञापन

भेजा प्रस्ताव
अग्निशमन अधिकारी अजय कुमार शर्मा के मुताबिक पांच नई गाड़ियों का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इनमें फायर टेंडर के अलावा एक फोम टेंडर गाड़ी भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed