फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Preparations for loot were going on in Muthoot Finance since January

जनवरी से चल रही थी मुथूट फाइनेंस में लूट की तैयारी

Fri, 13 Aug 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Preparations for loot were going on in Muthoot Finance since January
जनवरी से चल रही थी मुथूट फाइनेंस में लूट की तैयारी
विज्ञापन

बिजनौर। मुठभेड़ में दबोचे गए बदमाशों ने मुथूट फाइनेंस में लूट करने का ताना बाना जनवरी माह में बुना था। पहली बार जनवरी माह में ही दोनों बदमाश एक साथ बिजनौर आए थे। इसके बाद भी ये बदमाश बिजनौर आते जाते रहे। इसी बीच मुथूट फाइनेंस में रैकी भी की गई।
रंजीत को अमजद जनवरी माह में साथ लेकर बिजनौर आया था। तभी से मुथूट फाइनेंस इन बदमाशों के निशाने पर था। पकड़े गए रंजीत ने पुलिस को बताया कि जब वे पहली बार बिजनौर आया था तभी मुथूट फाइनेंस में लूट का ताना बाना बुन लिया गया था, लेकिन मौका नहीं मिलने के कारण घटना को अंजाम नहीं दे पाए थे। इसके बाद जब भी अमजद की पत्नी बिजनौर मायके आई तब वे भी बिजनौर आते जाते रहे। बकरीद पर दस दिन पहले वे भी बिजनौर आए और मुथूट फाइनेंस में लूट करने के लिए रैकी की थी। उन्हें मालूम था कि मुथूट फाइनेंस में बड़ी मात्रा में सोना है। अकेला रंजीत उसे लूटकर ले जाएगा। इसी प्लान के तहत ही रंजीत लूट करने के लिए मुथूट फाइनेंस के कार्यालय में गया था, लेकिन दांव नहीं लगने के कारण उसे भागना पड़ा।
विज्ञापन

गैंग का सरगना रंजीत शातिर किस्म का अपराधी है। पुलिस के मुताबिक एनएसजी में कमांडो रहते हुए रंजीत मादक पदार्थों की तस्करी में लगा था। चोरी छिपे उसका यह खेल चल रहा था। दस साल पहले मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में पकड़े जाने पर उसे एनएसजी से बर्खास्त किया गया था। तब से वह अपना गैंग बनाकर लूट की घटना शुरू कर दीं। पुलिस अब गैंग से जुड़े मददगारों को खंगालने में जुट गई है। पुलिस को शक है कि गैंग के संपर्क में कई और लोग भी हैं। पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है। उधर, डकैती के मामले में रंजीत से पूछताछ करके गई अमृतसर की सिविल लाइन पुलिस उसे रिमांड पर लेने की तैयारी करने में जुटी है। जल्द ही पुलिस रंजीत को रिमांड पर लेकर कई और राज उगलवा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed