फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Preparation to open council school from July 1

एक जुलाई से परिषदीय स्कूल खोलने की तैयारी

Thu, 25 Jun 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Preparation to open council school from July 1
एक जुलाई से परिषदीय स्कूल खोलने की तैयारी
विज्ञापन

बिजनौर। शासन ने परिषदीय स्कूलों को एक जुलाई से खोलने का मन बना लिया है। इसके लिए शिक्षा विभाग के अफसरों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। साथ ही लंबित कार्यों विद्यालय के लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए कहा गया है। स्कूलों में रोस्टर प्रक्रिया अपनाकर शिक्षक आधे अधूरे कार्यों को 30 जून तक पूरा कर लें।
शिक्षा निदेशक डॉ. सर्वेंद्र विक्रम बहादुर ने शिक्षा विभाग के अफसरों को एक जुलाई से परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों को खोलने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं साथ ही अभी से विद्यालय खोलने की तैयारी करने को भी कहा है इस स्कूलों के आधे अधूरे कार्यों को 30 जून से पूर्व पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा विभाग के अफसरों को कहा गया है कि विद्यालय में शिक्षक रोस्टर प्रक्रिया के तहत पहुंचकर विद्यालय के आधे अधूरे कार्य को पूरा करें। बीएसए महेश चंद के मुताबिक जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को शासन से आए दिशा निर्देशों से अवगत करा दिया गया है। प्रेरणा एप, दीक्षा एप के पर चल रहे शिक्षण कार्य को भी पूरा करने को कहा गया है। इसके अलावा विद्यालय के आउट ऑफ स्कूल बच्चों को चिह्नित कर उनका प्रवेश विद्यालय में कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि शासन की मंशा है कि शिक्षा की मुख्यधारा से 6 वर्ष से 14 वर्ष की आयु तक के सभी छात्र-छात्राओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जाए। कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे इसके लिए शिक्षा विभाग के सभी शिक्षकों, अनुदेश को शिक्षामित्रों को कार्य योजना तैयार कर बच्चों के प्रवेश की भी रणनीति बनानी होगी। उन्होंने बताया कि शासन के जोभी दिशा निर्देश हैं, उनको समय पर पूरा कराया जाएगा। बीएसए ने बताया कि स्कूलों में पुस्तक वितरण का कार्य भी जल्दी ही शुरू करा दिया जाएगा। पुस्तकों की आवक शुरू हो गई है। इसका सत्यापन कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed