{"_id":"62e43110d7566c55e22bf689","slug":"preparation-to-make-the-security-cover-of-the-question-paper-stronger-bijnor-news-mrt5990190120","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र का सुरक्षा कवच पुख्ता बनाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र का सुरक्षा कवच पुख्ता बनाने की तैयारी
विज्ञापन
प्रश्नपत्र का सुरक्षा कवच और पुख्ता बनाने की तैयारी
बिजनौर। यूपी बोर्ड की परीक्षा में प्रश्नपत्रों की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने की तैयारी होने लगी है। शासन की ओर से परीक्षा केंद्रों के पास स्थित बैंक शाखाओं की सूची मांगी गई है। दरअसल अभी तक हाईस्कूल और इंटर के परीक्षा प्रश्नपत्र के लिफाफे परीक्षा केंद्रों पर रखे जाते हैं। जिले में वर्ष 2022 की परीक्षा में 122 केंद्र थे। जिन पर हाईस्कूल व इंटर के 80 हजार से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत थे।
बोर्ड की परीक्षा में परीक्षा केंद्रों को प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले आवंटित होते हैं। जो परीक्षा केंद्रों पर डबल लॉक में रखे जाते हैं। शासन स्तर पर प्रश्नपत्रों की सुरक्षा कवच को और अधिक मजबूत बनाने पर मंथन हो रहा है। इनमें पेपरों के पैकेट रखने का स्थान प्रमुख हैं। पेपर रखने को सुरक्षित स्थान तलाशने की कवायद शुरू हो गई है। डीआईओएस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बोर्ड परीक्षा केंद्रों से केंद्रों के पास स्थित ऐसे बैंकों की सूची मांगी गई है, जिनमें लॉकर की व्यवस्था हो। जिले के 387 माध्यमिक विद्यालयों की वर्ष 2022 बोर्ड परीक्षा के लिए 122 केंद्र बने थे। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं । सभी केंद्र तकनीकी व्यवस्थाओं से सुसज्जित है। माना जा रहा है कि इसके बाद पेपर लीक होने जैसी घटनाओं पर अंकुश लगेगा।