{"_id":"5c69aa18bdec2273771f3aed","slug":"preparation-of-rasuka-on-arif-who-makes-objectionable-messages-viral-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपत्तिजनक मैसेज वायरल करने वाले आरिफ पर रासुका लगाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपत्तिजनक मैसेज वायरल करने वाले आरिफ पर रासुका लगाने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
Published by: Deepak Sharma
Updated Mon, 18 Feb 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़ा आरोपी आरिफ।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
बिजनौर में पुलवामा हमले के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखकर वायरल करने वाला आरिफ पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होने के बाद उस पर रासुका लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। यह संदेश वायरल होने के बाद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। रविवार को किरतपुर का बाजार भी बंद रहा। पुलिस ने आरोपी युवक का चालान कर दिया है। गांव सरकड़ा खेड़ी निवासी आरिफ ने व्हाट्सएप पर ‘जुगाड़ी बदमाश’ नाम से ग्रुप बना रखा है। पुलवामा में हमले के बाद उसने ग्रुप पर पाकिस्तान जिंदाबाद लिखकर मैसेज वायरल किए थे। आरिफ ने देश के नेताओं के खिलाफ भी आपत्तिजनक मैसेज वायरल किए। ग्रुप के सदस्यों ने इसके स्क्रीन शॉट लेकर पुलिस से ट्विट पर शिकायत की। शिकायत होते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से रात में ही आरिफ को दबोच लिया। आरिफ के मैसेज का पता चलने पर सुबह क्षेत्र में रोष फैल गया। लोग सड़कों पर उतरने की तैयारी करने लगे। व्यापारियों ने आतंकवादियों के साथ-साथ आरिफ जैसे गद्दारों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। व्यापारियों ने रविवार को बाजार बंद रखा। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सोलंकी के अनुसार राजीव कुमार त्यागी, कन्हैया राणा, अमित अग्रवाल, संदीप चौधरी, अमन अरोड़ा, मंयक अग्रवाल की शिकायत पर आरिफ के खिलाफ देशद्रोह में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरिफ का चालान कर दिया है। आरिफ पर अब रासुका लगाने की तैयारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरिफ मुंबई में कुर्सी बनाने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।