{"_id":"61b4f8bb61e68c5f1438dfc4","slug":"preparation-of-knock-in-the-common-wealth-games-of-the-player-of-the-district-bijnor-news-mrt5686419134","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के खिलाड़ी की कोमन वैल्थ गेम्स में दस्तक देने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के खिलाड़ी की कोमन वैल्थ गेम्स में दस्तक देने की तैयारी
विज्ञापन
बिजनौर के खिलाड़ी गौतम सिंह।
- फोटो : BIJNOR
जिले के खिलाड़ी की कॉमन वेल्थ गेम्स में दस्तक की तैयारी
बिजनौर। जिले के एक खिलाड़ी की कॉमन वेल्थ गेम्स में दस्तक देने की तैयारी है। वर्धमान कॉलेज बिजनौर के बीए के इस खिलाड़ी छात्र का इंडिया कैंप 2021 के लिए चयन हो गया है। खिलाड़ी वर्तमान में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स अर्थात एनआईएस पटियाला में प्रैक्टिस कर रहा है।
गौतम सिंह वर्धमान कॉलेज बिजनौर का बीए का छात्र है। वेट लिफ्टिंग का यह खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्र स्तर के कई खिताब अपने नाम कर चुका है। अब उसकी निगाह कॉमन वेल्थ गेम्स में प्रतिभाग करने पर लगी है। इसके लिए गौतम खेल प्रशिक्षकों की निगरानी में एनआईएस में रात दिन पसीना बहा रहा है।
वर्धमान कॉलेज बिजनौर के खेल विभाग के अध्यक्ष डॉ. शांतनु सिंह काकरान ने बताया कि गौतम भारोत्तोलन अर्थात वेट लिफ्टिंग का खिलाड़ी हैं। वह 120 किलोग्राम भार उठाने का रिकॉर्ड बना चुका है। बताया कि गौतम ने खेलों इंडिया गेम्स -2020 ने यह रिकॉर्ड बनाकर गोल्ड मेडल जीता था। यूथ नेशनल गेम्स ने उसने इसी वर्ग में सिल्वर मेडल जीता है। इसके बाद राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान गौतम की ओर गया।
विज्ञापन
डॉ. काकरान ने बताया कि कठिन संघर्षों के बाद गौतम का चयन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स अर्थात एनआईएस में प्रैक्टिस के लिए हो गया है। वह खेल विशेषज्ञों की देखरेख में प्रैक्टिस कर रहा है।
डॉ. काकरान के मुताबिक कॉलेज का ही दूसरा खिलाड़ी छात्र उज्ज्वल आर्य एयर पिस्टल शूटिंग में जोर आजमाइश कर रहा है। आर्य 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग स्पर्धा में ऑल इंडिया जी.वी मावलंकर 2021 में 12 वीं रैंक, नेशनल गेम्स 2021 में 25वीं रैंक प्राप्त कर चुका है। बताया कि उज्ज्वल 50 फ्री पिस्टल शूटिंग में यूपी राज्य 2020 प्रतियोगिता में 13 वी रैंक तथा आल इंडिया जी.वी मावलंकर प्रतियोगिता में 31 वी रैंक पर रहा है। बताया कि दोनों ही खिलाड़ी ग्रामीण पृष्ठभूमि से है।

खिलाड़ी उज्ज्वल आर्य।- फोटो : BIJNOR