{"_id":"6024275b8ebc3ee940766f05","slug":"pregnant-women-and-children-will-not-get-anti-corona-vaccine-bijnor-news-mrt5247344165","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती महिलाओं और बच्चों को नहीं लगेगा कोरोना रोधी टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती महिलाओं और बच्चों को नहीं लगेगा कोरोना रोधी टीका
विज्ञापन

बिजनौर। गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को कोरोनारोधी टीका नहीं लगेगा। स्वास्थ्य विभाग कोरोना रोधी टीकाकरण की तैयारियों में जुटा है। अब तक जनपद में छह बार कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान चलाया जा चुका है। अब 11 और 12 को टीकाकरण अभियान में राजस्व, तहसील कर्मी, कलक्ट्रेटकर्मी, नगर पालिकाकर्मी और पुलिसकर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. अशोक कुमार ने बताया कि जिन लोगों को दवा या किसी खास चीज की एलर्जी है, वे एंटी कोविड वैक्सीन न लगवाएं। गर्भवती, धात्री या ऐसी महिलाएं, जिन्हें गर्भवती होने की संभावना लग रही है और 18 साल से कम उम्र के बच्चों को भी टीका नहीं लगेगा। कुछ स्थितियों में टीका चार से आठ हफ्ते बाद लगेगा। ऐसे व्यक्ति जिनमें कोरोना के लक्षण पाए गए हैं या फिर जो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ऐसे कोविड पॉजिटिव मरीज जिन्हें एंटी-सारस-कोव-2 मानोक्लोनल एंटीबॉडीज या कांवलेसंट प्लाज्मा दिया गया हो अथवा वर्तमान में अस्वस्थ व्यक्ति या फिर अस्पताल में भर्ती व्यक्ति को भी एंटी कोविड टीका नहीं लगवाना है। इसके अलावा ऐसे व्यक्ति जिनके शरीर में काफी रक्तस्त्राव या खून के जमने जैसे परेशानी आई है, उन्हें विशेष सावधानियों के साथ कोविड-19 का टीका लगाया जाएगा।
आज सीडीओ तथा एसपी होंगे प्रतिरक्षित
बिजनौर। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. अशोक कुुमार के अनुसार जनपद में 11 और 12 फरवरी को फिर से कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। जिला अस्पताल सहित कुल 33 बूथों पर एंटी कोविड टीकाकरण होगा। उन्होंने बताया कि 11 फरवरी को सीडीओ कामता प्रसाद सिंह और एसपी धर्मवीर सिंह को जिला अस्पताल स्थित कोविड आईसीयू में एंटी कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी।