फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Pregnant woman locked in toilet, government ventilator found in private hospital

Bijnor News: प्रसूता को शौचालय में बंद किया, निजी हॉस्पिटल में मिला सरकारी वेंटिलेटर

Wed, 11 Mar 2026 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman locked in toilet, government ventilator found in private hospital
कोतवाली देहात। बिना पंजीकरण चल रहे अस्पतालों में मरीजों की जान से किस तरह खिलवाड़ किया जा रहा है। इसकी बानगी बुधवार को कोतवाली देहात में संचालित अस्पतालों में निरीक्षण के दौरान देखने को मिली। यहां संचालित जफर हॉस्पिटल में पहुंची टीम को देखकर प्रसूता को शौचालय में बंद कर दिया गया। जबकि, न्यू मेट्रो हॉस्पिटल में पीएम केयर फंड से मिला सरकारी वेंटिलेटर संचालित मिला।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग जिम्मेदार अफसरों के संरक्षण में बड़े पैमाने पर बिना पंजीकरण के अस्पतालों का संचालन हो रहा है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोतवाली देहात में संचालित न्यू मेट्रो हॉस्पिटल, नवजीवन हॉस्पिटल, लाइफ लाइन हॉस्पिटल, जफर हॉस्पिटल पंजीकृत हैं। जबकि, न्यू फेमिली हॉस्पिटल, मलिक हॉस्पिटल बिना पंजीकरण संचालित मिला। बताया गया कि जफर हॉस्पिटल में जब टीम पहुंची तो वहां सिजेरियन ऑपरेशन वाली एक महिला को टॉयलेट में छिपा दिया गया। टीम को इसका पता नहीं लगा। टीम ने अस्पताल पर सील लगा दी लेकिन उन्हें अंदर किसी के होने की भनक लगी। इस पर पुलिस को साथ लेकर अस्पताल को दोबारा खोला गया तो वहां स्टाफ की पांच लड़कियां मौजूद मिली। इसके अलावा एक प्रसूता मिली। इस महिला का मंगलवार रात ऑपरेशन से डिलीवरी हुई थी। वहीं, महिला के बच्चे की मौत हो गई। महिला को टीम से छिपाने के लिए टॉयलेट में बंद कर दिया गया था। टीम के महिला को नगीना पीएचसी भिजवाया।
विज्ञापन

टीम ने सील किए अस्पताल
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पंजीकृत न्यू मेट्रो हॉस्पिटल, नवजीवन अस्पताल, लाइफलाइन हॉस्पिटल की ओटी को सील कर दिया है। चार अन्य अस्पताल भी सील किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई की भनक लगने पर बिना डिग्री मेडिकल प्रेक्टिस करने वाले क्लीनिक बंद करके भाग खड़े हुए। स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ. विशाल दिवाकर, डॉ. आरपी विश्वकर्मा, डॉ. केपी सिंह तथा डॉ. प्रतीक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यू मेट्रो हॉस्पिटल संचालक पर दर्ज कराई एफआईआर
कोतवाली देहात में टीम को छापेमारी के दौरान न्यू मेट्रो हॉस्पिटल में पीएम केयर फंड से मिला सरकारी वेंटिलेटर मिला। टीम नेे उस कक्ष को सील कर दिया, जहां वेंटिलेटर रखा हुआ था। वहीं, हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। अभी यह बड़ा सवाल बना हुआ कि निजी अस्पताल में सरकारी वेंटिलेटर कहां से आया।

कोतवाली देहात में टीम को कार्रवाई के दौरान जफर हॉस्पिटल के शौचालय में प्रसूता बंद मिली। न्यू मेट्रो हॉस्पिटल में पीएम केयर फंड का वेंटिलेटर मिला। अस्पताल संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। ....डॉ. कौशलेंद्र सिंह, सीएमओ, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed