{"_id":"667b439aa7f80096d50b3ab7","slug":"prd-jawan-dies-of-heart-attack-brother-also-dies-due-to-shock-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-125851-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पीआरडी जवान की हृदयघात से मौत, सदमे में भाई ने भी दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पीआरडी जवान की हृदयघात से मौत, सदमे में भाई ने भी दम तोड़ा
विज्ञापन
दोनों भाइयों की एक साथ अर्थी उठीं तो हर आंख नम हो गई
संवाद न्यूज एजेंसी
नहटौर (बिजनौर)। ग्राम जरीफपुर चतर में एक पीआरडी जवान की हृदयघात से मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि सदमे में बड़े भाई की भी मौत हो गई। दोनों भाइयों की एक साथ अर्थी उठीं तो हर आंख नम हो गई। गमगीन माहौल में बिजनौर बैराज पर दोनों भाइयों का अंतिम संस्कार किया गया।
ग्राम जरीफपुर चतर निवासी करन सिंह (52) पुत्र बलदेव सिंह पीआरडी में थे। मंगलवार की सुबह उसके सीने में दर्द हुआ। उन्हें चिकित्सक के पास ले जाया गया। चिकित्सक ने हृदयघात बताते हुए उसे मृत घोषित कर दिया।
करन की मौत से उसके बड़े भाई धन सिंह (58) को बड़ा सदमा लगा। कुछ देर बाद उनके भी सीने में दर्द हुआ, जिससे उनकी भी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि धन सिंह को बचपन में ही उसके ताऊ खूब सिंह ने गोद ले लिया था। दो भाइयों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक व्याप्त हो गया।