फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Prasar Bharati released ABS software

प्रसार भारती ने जारी किया एबीएस सॉफ्टवेयर

Fri, 03 Jul 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Prasar Bharati released ABS software
प्रसार भारती ने जारी किया एबीएस सॉफ्टवेयर
विज्ञापन

नजीबाबाद। प्रसार भारती ने आकाशवाणी-दूरदर्शन के कलाकारों की बुकिंग के लिए एबीएस (आर्टिस्ट बुकिंग सिस्टम ) सॉफ्टवेयर जारी किया है। आकाशवाणी और दूरदर्शन केंद्र से जुड़े कलाकार अब एक ही केंद्र पर अपने कार्यक्रम दे सकेंगे। प्रसारण क्षेत्र के कलाकारों का आधार कार्ड, मोबाइल नंबर सहित पूरा विवरण केंद्र ऑनलाइन करेंगे। केंद्रों की आंख में धूल झोंक कर विभिन्न केंद्रों पर प्रसारण देने वाले कलाकारों की बुकिंग रोकने के लिए प्रसार भारती द्वारा जारी एबीएस सॉफ्टवेयर मदद करेगा।
आकाशवाणी नजीबाबाद सहित देश के सभी आकाशवाणी और दूरदर्शन केंद्र अपने-अपने कलाकारों का विवरण सॉफ्टवेयर पर ऑनलाइन करने के लिए सूचनाएं एकत्र करने में जुटे हैं। केंद्रों द्वारा कलाकारों का नाम, पता, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, पेन नंबर, बैंक खाता आदि सूचनाएं एबीएस के लिए ऑनलाइन किया जा रहा है। किसी भी केंद्र पर कलाकारों की बुकिंग की सूचना एक माह पूर्व जारी की जाएंगी। कलाकारों को ऑनलाइन स्वीकृति देनी होगी तथा निर्धारित तिथि पर ही रिकॉर्डिंग, सजीव आदि प्रसारण के लिए केंद्रों पर पहुंचना होगा। आकाशवाणी से जुड़े प्रसारण व अन्य अनुबंधित कैजुअल स्टाफ के लिए भी एबीएस सिस्टम के माध्यम से ही बुकिंग मिलेगी। सभी तरह के आकाशवाणी-दूरदर्शन के कलाकारों का भुगतान अब केंद्रों के माध्यम से नहीं होगा। प्रसार भारती के दिल्ली मुख्यालय से ही ऑनलाइन भुगतान किया जाएगा। प्रसार भारती के एबीएस सॉफ्टवेयर पर कई केंद्रों ने काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

नजीबाबाद केंद्र भी सूचनाएं एकत्र कर प्रसार भारती के प्रसारण संबंधी निर्देशों के अनुपालन में जुटा है। एबीएस सॉफ्टवेयर पर सूचनाएं ऑनलाइन होने के बाद अब प्रसारण से जुड़े विभिन्न कलाकार आकाशवाणी-दूरदर्शन केंद्रों की आंखों में धूल झोंकर विभिन्न केंद्रों पर अपने प्रसारण नहीं करा सकेंगे। केंद्र के प्रसारण क्षेत्र से बाहर बुकिंग लेते ही कलाकार पकड़ में आ जाएंगे। आकाशवाणी नजीबाबाद केंद्र के कार्यक्रम प्रमुख शोभित शर्मा ने बताया कि आकाशवाणी से जुड़े वार्ताकारों, कलाकारों आदि की सूचनाएं एबीएस के लिए अपलोड की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed