हवन कर गोमाता को खिलाया प्रसाद और चारा
बिजनौर। ब्रज गोशाला समिति द्वारा गोपाष्टमी पर्व पर नवलपुर बैराज स्थित गोशाला में हवन के बाद गो पूजन किया गया। मंजू सिंह, गजेंद्र सिंह व हुकम सिंह ने पूजन कर गोवंश को प्रसाद और चारा खिलाया। इसके बाद भजन कीर्तन किया गया। समिति अध्यक्ष डा. निरूपमा चौधरी ने कहा कि गाय का दूध सेहत के लिए फायदेमंद होता है। वैदिक संस्कृति में गाय को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। संचालिका विनोद चौधरी ने कहा कि हर किसान को कम से कम एक गाय जरूर पालनी चाहिए। उन्होंने किसानों से गोवंश को निराश्रित न छोड़ने का आह्वान किया। गोशाला प्रकोष्ठ के प्रभारी मंत्री कैलाश ने आसपास की सरकारी बंजर जमीन गोशाला को आवंटित करने की मांग की। इस दौरान गोरक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह, विश्व हिंदू परिषद के प्रभारी मंत्री विनोद सक्सेना, छवि कौशल, राजुल त्यागी, आचार्य नरेंद्र आदि मौजूद रहे।

बिजनौर में नवलपुर बैराज के पास गौशाला में गोपाष्ठमी पर गाय की पूजा करती महिलाएं।- फोटो : BIJNOR