फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Pran Patishtha: Bijnor becomes Rammay, people celebrating from city to village

प्राण पतिष्ठा: राममय हुआ बिजनौर, शहर से देहात तक उत्सव मना रहे लोग, धार्मिक अनुष्ठान जारी

Mon, 22 Jan 2024 12:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 22 Jan 2024 12:20 PM IST
सार

प्राण पतिष्ठा: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बिजनौर जनपद में गजब का उत्साह है। शहर से लेकर देहात तक उत्सव का माहौल है। विभिन्न स्थानों और मंदिरों में धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Pran Patishtha: Bijnor becomes Rammay, people celebrating from city to village
bijnor - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अयोध्या उत्सव जिले में भी धूमधाम से मनाया जा रहा है। बिजनौर के लोग श्रीराम उत्सव में लीन हो गए हैं। सोमवार सुबह से ही रामभक्तों में उत्साह का माहौल है। जिला मुख्यालय की सड़कों पर रामधुन और भजन गूंजते रहे। वहीं शहर से लेकर गांव तक धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुए। जिससे बिजनौर का माहौल राममय हो गया। 

विज्ञापन

 
बाजार से लेकर घरों तक में भजन और रामधुन बज रही है। शहर से लेकर गांव, देहात तक अयोध्या उत्साव की खुशी है। मंदिरों पर भंडारे, सुंदरकांड, कलश यात्रा, रामचरित मानस पाठ, हनुमान चालीसा, महाआरती के आयोजन शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


अयोध्या उत्सव को दीपावली की तरह धूमधाम से मनाया जा रहा है। सड़कों और चौराहे भव्य तरीके से सजे हुए हैं। शहर की सिविल लाइन में राममय माहौल रहा। थोड़ी-थोड़ी दूर पर लाउडस्पीकर लगे हुए हैं। जिनमें रामधुन और भजन बज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Ram Mandir Pran Pratishtha Live: प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान जारी, गर्भगृह में पूजा कर रहे हैं पीएम मोदी

इसके अलावा रंग-बिरंगी पट्टी लगाई गई। शास्त्री चौक, नगरपालिका चौक, प्रदर्शनी मैदान पर रंग-बिरंगे गुब्बारे, जय श्रीराम के ध्वज लगाए गए। जिससे शहर का महौल भक्तिमय रहा। इसके अलावा नगरपालिका भी लाइट, झालर से सजी हुई है।

शहर की हर गली, मोहल्ले में लोग धार्मिक आयोजन करा रहे हैं। वहीं शहर की राम विहार कॉलोनी में राम मूर्ति का अनावरण और प्राण प्रतिष्ठा होगी। भंडारे के लिए प्रसाद तैयार किया जा रहा है। वहीं शहर की सड़कों पर हर कोई जय श्रीराम का जयघोष करता हुआ नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed