फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Prakush wants to serve in the civil service

सिविल सर्विस में जाकर जनता की सेवा करना चाहता है प्रांकुश

Sat, 11 Jul 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Prakush wants to serve in the civil service
नाम-प्रांकुश कुमार। प्रतिशत-96 ग्रुप-पीसीएम कक्षा-इंटर स्कूल-सेंट मैरी स्कूल बिजनौर। - फोटो : BIJNOR
सिविल सर्विस में जाकर सेवा करना चाहता है प्रांकुश
विज्ञापन

बिजनौर। आईसीएस में कक्षा 12 में संयुक्त रूप से जिला टॉप करने वाला प्रांकुश कुमार सिविल सर्विस में जाकर जनता की सेवा करना चाहता है। सोशल मीडिया पर भी वह एक्टिव रहता है। प्रांकुश का कहना है कि सोशल मीडिया से पूरी दुनिया की जानकारी मिलती है।

गांव पीपली जट के रहने वाले प्रांकुश कुमार के पिता संजीव कुमार व्यापार करते हैं और माता बबीता देवी गृहणी हैं। प्रांकुश बताता है कि वह स्कूल से अलग रोज सात-आठ घंटे पढ़ता था। पढ़ने लिखने के अलावा उसकी खेलकूद व सोशल मीडिया में पूरी रुचि है। प्रांकुश बताता है कि उसने पीसीएम ग्रुप से पढ़ाई की है लेकिन आगे वह किसी तकनीकी कोर्स में एडमिशन नहीं लेगा। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीए में एडमिशन लेगा। इसके साथ ही सिविल सर्विस की तैयारी करेगा। वह जनता के बीच रहकर जनता की सेवा करना चाहता है। प्रांकुश का कहना है कि वह रोज सोशल मीडिया भी चलाता है लेकिन उसे इसकी लत नहीं है। केवल जानकारी के लिए कुछ समय के लिए सोशल मीडिया चलाता है। अब तो सरकार भी सोशल मीडिया के जरिये ही पढ़ाई करा रही है।
विज्ञापन

विषय अंक
भौतिक विज्ञान 98
गणित 95
कंप्यूटर 98
अंग्रेजी 93
रसायन विज्ञान 73
नोट : रिजल्ट में अंग्रेजी के साथ अन्य तीन विषय के नंबर जुड़कर प्रतिशत निकलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed