फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Pradhans' strike ended, locks hanging on block office opened

Bijnor News: प्रधानों का धरना समाप्त, ब्लॉक कार्यालय पर लटके ताले खुले

Sun, 07 Jul 2024 04:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
Pradhans' strike ended, locks hanging on block office opened
एसडीएम और ब्लॉक प्रमुख के हस्तक्षेप से हुआ आंदोलन समाप्त
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

नजीबाबाद। जिला मुख्यालय से मनरेगा कार्यों के संबंध में प्रधानों को जारी किए गए नोटिस पर कार्रवाई न करने, यात्रा भत्ता तत्काल जारी कराने और अन्य मांगों पर जल्द निर्णय लेने की कार्रवाई के बाद प्रधानों ने धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। प्रधानों ने ब्लॉक कार्यालय पर तीन दिन से लटके ताले भी खोल दिए।

एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह, ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह, बीडीओ ज्योति चौधरी के साथ प्रदर्शनकारी ग्राम प्रधानों की वार्ता हुई। ब्लॉक प्रमुख ने ग्राम प्रधानों को जिला मुख्यालय द्वारा उनकी मांगों पर लिए गए निर्णयों की जानकारी दी। ग्राम प्रधानों को ऑडिट के बाद जिला मुख्यालय से जारी किए गए कारण बताओ और रिकवरी नोटिस पर कार्रवाई नहीं होने और गत तीन वर्षों का यात्रा भत्ता तत्काल जारी किए जाने की जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत सचिवों से संबंधित समस्याओं का भी समाधान किया गया।
विज्ञापन


ग्राम प्रधानों की ओर से प्रशांत चौधरी, राहुल हुड्डा सहित अनेक प्रधानों ने जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों, राजस्व विभाग के कब्जा मामलों और अन्य समस्याओं को उठाया गया। एसडीएम और बीडीओ ने शासन की नीतियों के अनुसार विकास कार्यों को तालमेल के साथ किए जाने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद ग्राम प्रधानों का तीन दिनों से चला आ रहा आंदोलन समाप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समझौता वार्ता के दौरान एडीओ पंचायत पंकज शर्मा, किसान नेता कुलवीर सिंह, सुनील चौधरी, ग्राम प्रधान धीर सिंह, अर्पण, राजवीर सिंह, मनोज कुमार, सत्यपाल, हिमांशु राजपूत, नरवैल सिंह, खुर्शीद अहमद, सुरेश रवि, मरगूब अली, धूम सिंह, मो.साजिद, राकेश चौधरी उपस्थित रहे।



एक अधिकारी और संविदाकर्मी को कार्यालय में किया बंद

तालाबंदी के दौरान कर्मचारी से चाबी लेकर कुछ जरूरी कागजात निकालने पहुंचे किरतपुर ब्लॉक के एक अधिकारी और संविदाकर्मी को ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक कार्यालय में बंद कर दिया। अधिकारी को कुछ देर बाद ब्लॉक कार्यालय के दूसरे गेट से बाहर निकाला गया, जबकि कर्मचारी डेढ़ घंटे तक बंद रखा।



कॉल रिसीव न करने पर लेखपाल को एसडीएम के सामने किया पेश

समझौता वार्ता से पूर्व प्रधान संघ के अध्यक्ष प्रशांत चौधरी ने तहसील के लेखपाल राजपाल को कॉल की। ब्लॉक कार्यालय परिसर में ही टिनशेड में तहसील दिवस की एसडीएम सुनवाई कर रहे थे। परिसर में मौजूद लेखपाल द्वारा कॉल देखकर रिसीव न करते हुए प्रधान प्रशांत चौधरी ने देख लिया। प्रधान लेखपाल के नजदीक पहुंचे और उसे जमकर हड़काते हुए एसडीएम के सामने ले जाकर पेश कर दिया। एसडीएम में लेखपाल को भविष्य में शिकायत का मौका न देने की हिदायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed