{"_id":"58bb06fe4f1c1b9e648324ed","slug":"power-team-clashed-with-the-consumer","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत टीम से भिड़ गए उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत टीम से भिड़ गए उपभोक्ता
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 04 Mar 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में विद्युत उपभोक्ताओं ने बिजली अधिकारियों पर बिल बकाया और चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। मोहल्ला गडरियान सहित कई क्षेत्रों के उपभोक्ताओं की ओर से डीएम, अधीक्षक अभियंता सहित बिजली निगम के अधिकारियों को चेकिंग टीम के खिलाफ शिकायत भेजी गई है।
मोहल्ला गडरियान, रम्पुरा, बांसफोड़ान और दरोदग्रान के विद्युत उपभोक्ताओं की ओर डीएम, अधीक्षण अभियंता बिजनौर, एक्सईएन नजीबाबाद को शिकायतीपत्र भेजा गया है। क्षेत्रीय उपभोक्ताओं सचिन गुप्ता, नूर फात्मा, शहजाद, राहुल, शगुफ्ता, अहसान, नवेद, फरहाना, अनूप राठी, जीशान सहित अनेक उपभोक्ताओं का आरोप है कि क्षेत्रीय अवर अभियंता के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम घर-घर जाकर चेकिंग और बिल के नाम पर लोगों को आतंकित कर अवैध वसूली कर रही है। बिजली उपभोक्ताओं ने टीम के खिलाफ कई अन्य आरोप लगाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है। उधर, क्षेत्रीय जेई संजय कुमार ने आरोप को निराधार बताया। उन्होंने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशन में 10 हजार रुपये से अधिक के बकाएदारों से वसूली अभियान चलाया जा रहा है। बकाया न देने पर कनेक्शन काटने और प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई के चलते झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र के एक व्यक्ति पर विद्युत उपभोक्ताओं को गुमराह कर उनसे बिजली बिल जमा करने के नाम पर नगदी वसूलने और विभाग को धनराशि जमा न कराने का आरोप