फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Power supply stalled due to storm and rain

आधी-बारिश से विद्युत आपूर्ति ठप

Thu, 07 May 2020 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Power supply stalled due to storm and rain
बिजनौर-मंडावर रोड पर आंधी से गिरा पेड़। - फोटो : BIJNOR
आंधी-बारिश से विद्युत आपूर्ति ठप
विज्ञापन

बिजनौर/रेहड़। बुधवार रात आंधी और बारिश से शहर तथा ग्रामीण इलाकों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जगह जगह पेड़ों के गिरने से विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। कई खंभे टूट गए। 12-14 घंटों की कोशिशों के बाद सप्लाई बहाल हुई। आंधी से आम और गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है।
आधी रात के बाद अचानक तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। आंधी आते ही बिजली गुल हो गई। आंधी से क्षेत्र में जगह-जगह लाइनें एवं खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। विद्युत निगम कर्मचारी सुबह से ही लाइनों की मरम्मत करने में जुट गए। अधिशासी अभियंता प्रथम विद्युत अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि आंधी सें जगह-जगह पेड़ टूटकर बिजली की लाइनों पर गिर गए हैं। आवास विकास बिजलीघर से जुड़ा शहर बिजनौर का कुछ हिस्सा तथा नजीबाबाद रोड क्षेत्र की विद्युत सप्लाई पर असर पड़ा है। ग्रामीण इलाकों में झालू, चौकपुरी, नांगलजट, सिकंदरी तथा पीली चौकी बिजलीघरों से जुडे़ गांवों की आपूर्ति ठप हुई है। शहर की विद्युत सप्लाई बारह बजे एवं ग्रामीण इलाकों में सप्लाई दोपहर दो बजे चालू कर दी गई थी। एसडीओ राहुल गौतम ने बताया कि टूटे पेड़ों को हटाया जा रहा है।
विज्ञापन

रेहड़ क्षेत्र के जितेंद्र, किरण, अमरीक, नृपेंद्र, राजीव ने बताया कि बुधवार रात आई आंधी बारिश के कारण बिजली के खंभे, तार व पेड़ आदि क्षतिग्रस्त हो गए। रेहड़, बादीगढ़, कल्लूवाला, केहरिपुर, कासमपुरगढ़ी सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों की आपूर्ति ठप है। इससे पेयजल की समस्या भी बढ़ गई है। जेई रंजीत मौर्या का कहना है कि कासमपुरगढ़ी माधोवाला मार्ग पर तार टूटने, खैराबाद बिजलीघर के सामने व रायपुरी में पेड़ टूटने, कई स्थानों पर पोल क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति बाधित हुई है। टीम भेजकर सभी ब्रेकडाउन ठीक कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
आंधी बारिश में आम की फसल को भारी नुकसान
धामपुर/कालागढ़/कासमपुरगढ़ी। बुधवार रात रात आई आंधी और बारिश ने आम और गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। आम की फसल की रखवाली कर रहे अमीर बैग, आलम खान एवं रविंद्र सिंह का कहना है कि आंधी के कारण पेड़ों पर लगे आम के फल टूटकर गिर गए। इस बार गर्मी कम पड़ने के कारण पहले ही आम का फसल कमजोर है। आंधी के चलते काफी आम नीचे गिर गया है। किसान भारत भूषण शर्मा, महेंद्र सिंह, भोपाल सिंह का कहना है कि जिन किसानों की गेेहूं की फसल खेतों में कटी पड़ी थी। वह भीग कर खराब हो गई। इससे इसका दाना काला पड़ने की संभावना है। किसानों का कहना है कि खेतों में कटे पड़े गेहूं पर बारिश से काफी मात्रा में गेहूं का दाना टूटकर खेत की मिट्टी में ही मिल जाता है। और गेहूं का रंग बदल जाने के साथ-साथ वह लंबे समय तक रोकने लायक नहीं रह पाता है।

रेहड़ में बारिश से गिरे विद्युत पोल।

रेहड़ में बारिश से गिरे विद्युत पोल।- फोटो : BIJNOR

कासमपुरगढ़ी में आंधी से टूटे आम को देखता किसान।

कासमपुरगढ़ी में आंधी से टूटे आम को देखता किसान।- फोटो : BIJNOR

कासमपुरगढ़ी में बारिश से भीगी गेहूं की फसल

कासमपुरगढ़ी में बारिश से भीगी गेहूं की फसल- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed