फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Power supply interruptions are irritating Pollworker

मतदानकर्मी विद्युत आपूर्ति बाधित होने से रहे परेशान

Thu, 10 Dec 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 10 Dec 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
Power supply interruptions are irritating Pollworker
बिजनौर। प्रधानी चुनाव के चौथे और अंतिम चरण में प्रशासन ने अपनी सख्ती बरकरार रखी। चौथे चरण में मतदान कर्मी बिजली संकट से जूझते रहे।
विज्ञापन


कई मतदान केंद्रों पर डीएम को बिजली नदारद मिली। वहीं काजीवाला व गांव मुकरपुर खेमा के मतदान केंद्र पर डीएम ने वाहनों, मकानों व प्रत्याशियों के दफ्तरों पर लगे बैनर हटवाए।

तरीकमपुर रूपचंद के मतदान केंद्र प्राथमिक स्कूल का कनेक्शन काट दिए जाने पर डीएम ने नाराजगी जताई। एसई को मतदान केंद्रों पर बिजली व्यवस्था सुचारु कराने की कड़ी हिदायत दी। इसके अलावा कई नाबालिग लड़कियां मतदान करती पकड़ी गईं।
विज्ञापन


वोटर लिस्टों में मतदाताओं का नाम नहीं होने पर डीएम ने उनके निवास की पुष्टि कराकर मतदान कराया। अंतिम चरण में डीएम व एसपी सुभाष सिंह बघेल ने मोहम्मदपुर देवमल व हल्दौर ब्लॉक में करीब 75 बूथों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेगावाला, काजीवाला, तरीकमपुर रूपचंद, चौकपुरी आदि मतदान केंद्रों पर जनरेटर चलता देख डीएम ने बिजली न आने के बारे में पूछा।

तरीकमपुर रूपचंद के ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत निगम ने स्कूल का कनेक्शन काट दिया है। डीएम को पैजनियां बिजलीघर से जुड़े हल्दौर ब्लॉक के मतदान केंद्रों पर जब बिजली नदारद होने की सूचना मिली तो उन्होंने एसई विद्युत व्यवस्था सुचारु कराने की हिदायत दी।

बिजली आपूर्ति चालू होने तक डीएम लगातार इसकी जानकारी लेते रहे। काजीवाला व गांव मुकरपुर खेमा के मतदान केंद्र पर डीएम ने वाहनों, मकानों व प्रत्याशियों के दफ्तरों पर लगे बैनर हटवाए।

मतदान केंद्र पर अपने सामने महिला पुलिस व होमगार्ड से आईडी चेक कराई। इस पर आठ-दस नाबालिग बालिकाएं लाइन में खड़ी मिलीं। डीएम ने उनको चेतावनी देकर घर भेज दिया। इसी केंद्र पर एक प्रत्याशी ने शिकायत की कि उसका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है। डीएम ने मतदान कर्मियों से सूची का अवलोकन कराया।


एक मतदान केंद्र पर प्रत्याशी को एजेंट बनाने का लोगों ने विरोध किया। डीएम ने मौजूद दरोगा को उस पर कड़ी निगाह रखने की हिदायत दी।

मतदान केंद्रों के आसपास बेवजह घूमने वाले तथा फर्जी अफवाह फैलाने वालों को हिरासत में लिया। इनमें से कुछ को बाद में चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। पृथ्वीपुर के मतदान केंद्र पर एक प्रत्याशी द्वारा मतदाताओं को धमकाने की शिकायत मिली।

डीएम ने केंद्र पर पहुंचकर प्रत्याशी का वोट डलवाया तथा एक सिपाही को आरोपी प्रत्याशी निगरानी रखने के लिए छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed