{"_id":"667f22759cb915482f06b224","slug":"power-lines-shifted-on-panipat-khatima-national-highway-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-125990-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे पर बिजली लाइनों को किया गया शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे पर बिजली लाइनों को किया गया शिफ्ट
विज्ञापन
- लाइन शिफ्ट नहीं होने की वजह से अटका हुआ था बान और छोइया के पुलों को सड़क से जोड़ने काम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/कोतवाली देहात। पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे पर बिजली लाइन की शिफ्टिंग का काम पूरा हो चुका है। लाइन के अंडरग्राउंड होने बाद अब छोइया और बान नदी के पुलों को सड़क से जोड़ा सकेगा।
बान नदी पुल के पास बिजली लाइन शिफ्ट करने का काम अधर में लटका हुआ था। काफी दिनों से लाइन शिफ्ट का इंतजार किया जा रहा था। अब बृहस्पतिवार को लाइन शिफ्ट होते ही ट्रैफिक पुल के ऊपर से गुजरने लगा है। हालांकि अभी पक्की सड़क बनना बाकी रह गया है। निर्माण कर रही संस्था के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही छोइया के पुल पर भी कार्य शुरू हो जाएगा।
बता दें कि बिजनौर से कोतवाली मार्ग अब पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे का हिस्सा बन चुकी की हैं। करीब पंद्रह किलोमीटर लंबी सड़क बनकर तैयार हो चुकी है। सात किलोमीटर का हिस्सा बनना बाकी रह गया है। उधर, बृहस्पतिवार दोपहर को बान के पुल पर विद्युत कर्मचारियों द्वारा काम पूरा कर दिया गया है। विद्युत निगम के अवर अभियंता सुधीर कुमार ने बताया कि विद्युत कर्मचारियों द्वारा काम समाप्त कर दिया गया है। बान के पुल पर बने वैकल्पिक मार्ग को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
डायवर्जन में बनी अस्थाई पुलिया तोड़ने के बाद बान नदी का पानी भी पुल के नीचे से बहना शुरू हो गया है। इस पानी के लिए किसानों ने हंगामा किया था। छोईया नदी पर भी लाइन शिफ्टिंग का काम पूरा हो गया है। इसके बाद काफी समय से रुका हुआ छोइया नदी का पुल पर भी निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। कार्यदाई संस्था के अधिकारियों ने दावा किया कि कोतवाली देहात से बरूकी के बीच स्थित चारों पुल एक महीने में चालू हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि कोतवाली देहात में पेट्रोल पंप के पास स्थित पुल पर वाल्व का कार्य हो चुका है ।एक सप्ताह में पुल पर मिटटी कार्य शुरू कराया जाएगा।बनवारीपुर में बन रहे पुल पर भी मिट्टी कार्य शुरू हो जाएगा।
महेश्वरी जट में अंडरपास पर मिट्टी कार्य जारी
महेश्वरी जट में अंडरपास पर मिट्टी कार्य जारी है। साथ ही महेश्वरी जट में सर्विस रोड भी डाल दी गई है। बान के पुल पर ऊपर से आवागमन शुरू हो गया है। एक सप्ताह के अंदर सड़क बना दी जाएगी। छोइया के पुल पर कुछ काम ज्यादा होना है। शुक्रवार से छोइया के पुल पर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
एक महीने के अंदर कोतवाली से बरुकी तक के चारों पुल शुरू कर दिए जाएंगे। लाइन शिफ्टिंग का काम पूरा हो गया है।बरसात में राहगीरों को सड़क पर कीचड़ और पानी नहीं मिलेगा। - हरप्रीत सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर