{"_id":"64bac9193215dbb8f307c73f","slug":"power-cuts-started-increasing-as-the-temperature-increased-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-7445-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: तापमान बढ़ते ही बढ़ने लगी बिजली कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: तापमान बढ़ते ही बढ़ने लगी बिजली कटौती
विज्ञापन
बिजनौर। भीषण गर्मी बढ़ते ही शहर, गांव में बिजली कटौती बढ़ने लगी है। बृहस्पतिवार रात शहर में बिजली की अधिक ट्रिपिंग हुई। जिसकी वजह से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं बिजली लोड अधिक होने से शहर व गांवों में बिजली आपूर्ति के दौरान कटौती व लो-वोल्टेज से भी उपभोक्ता परेशान हैं।
शहर में आदमपुर रोड ज्ञान विहार कॉलोनी में ट्रांसफार्मर गड़बड़ होने बिजली आपूर्ति सही से नहीं हो सकी। अधिक ट्रिपिंग होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा रामलीला मैदान, ट्यूबवैल कॉलोनी की तरफ भी हर पांच मिनट में ट्रिपिंग हो रही थी। दो मिनट बिजली आकर 10 मिनट के लिए गायब रही। यह सिलसिला रात भर रहा। हालात यह है कि गांव, शहरों के मोहल्लों में बिजली लाइनों के तार एवं एबीसी कंडेक्टर केबल गर्म होकर टूट रहे हैं।
बिजली की खपत ज्यादा होने से ओवरलोडिंग की स्थिति बन रही है, जिससे ट्रांसफार्मर अधिक फुंक रहे हैं। रोजाना 25 ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग के लिए विद्युत विभाग की वर्कशॉप में आ रहे हैं।
विज्ञापन
बिजली का लोड अधिक होने से शहर, गांव के मोहल्लों की बिजली लाइनों में फाल्ट की समस्याएं बढ़ जाती हैं। आपूर्ति शेड्यूल के अनुसार दी जा रही है। यदि कहीं फाल्ट की समस्या आती है, तो फील्ड स्टाफ तुरंत पहुंचकर सही करके आपूर्ति को सुचारु कर रहे हैं। - एके पांडेय, अधिशासी अभियंता, बिजनौर