{"_id":"6a2476d1a2d81e00df0b06ce","slug":"power-cuts-have-forced-the-woodworking-industry-to-rely-on-generators-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-181540-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजली कटौती से जनरेटर पर आश्रित हो रहा काष्ठकला उद्योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजली कटौती से जनरेटर पर आश्रित हो रहा काष्ठकला उद्योग
विज्ञापन
गौरव गोयल
नगीना। गर्मी के मौसम में बिजली की अघोषित कटौती व बार-बार की ट्रिपिंग से हैंडीक्राफ्ट उद्योग से जुड़े उद्यमियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कारीगरों के खाली हाथ न बैठने की फिक्र में हैंडीक्राफ्ट कारोबारियों को जनरेटर चलाने को विवश होना पड़ रहा है। इससे डीजल का अतिरिक्त बोझ हैंडीक्राफ्ट उद्यमियों पर सीधा पड़ रहा है।
दिन के समय होने वाली बिजली की बार-बार ट्रिपिंग के चलते बड़े हैंडीक्राफ्ट कारोबारी हर महीने हजारों रुपये का डीजल जनरेटर में फूंक रहे हैं। सरकारी नियम अनुसार तहसील क्षेत्र में ढाई घंटे की बिजली कटौती निर्धारित है। इसके बावजूद पिछले करीब दो माह से नगीना में लोग बिजली की आंख-मिचौली से हर आम और खास बहुत परेशान हो रहे हैं। नगीना में हैंडीक्राफ्ट का बड़ा कारोबार है। यहां लकड़ी पर होने वाली नक्काशी से नगीना को विदेशों तक में पहचान मिली है। यहां के हज़ारों छोटे-बड़े हैंडीक्राफ्ट के कारखाने हैं, जहां दिन-रात लकड़ी के उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। दिन के समय बिजली नहीं आने से काष्ठकला उद्यमियों को दिक्कत हो रही है। ढाई घंटे की निर्धारित कटौती के अलावा कई घंटे बिजली अन्य कारणों से गुल रहती है। उन्होंने दिन के समय बिजली कटौती से नगीना को मुक्त रखने की मांग की है।
डीजल का अतिरिक्त खर्च का बोझ बढ़ा: इरशाद मुल्तानी
नगीना हैंडीक्राफ्ट डेवलपमेंट सोसाइटी के अध्यक्ष इरशाद अली मुल्तानी का कहना है कि नगीना में इस समय निर्धारित ढाई घंटे कटौती के अलावा भी कई बार में इतने ही घंटे की कटौती हो रही है। किसी भी समय लाइन पर काम करने के नाम पर सप्लाई बंद कर दी जाती है। बार-बार बिजली के चले जाने से डीजल का अतिरिक्त खर्च का बोझ हैंडीक्राफ्ट के सामान की लागत पर आ रहा है।
विज्ञापन
भारी क्षमता वाला ट्रांसफार्मर लगाया जाए: मोहम्मद नवाज
हैंडीक्राफ्ट कारोबारी मोहम्मद नवाज का कहना है कि बिजली की बार-बार कटौती से हैंडीक्राफ्ट उद्योग की गति भी प्रभावित हो रही है। उनका कारखाना नूरसराय में स्थित है, जहां स्थित ट्रांसफार्मर पर आम तौर एक फेस गायब रहने की समस्या रहती है। बिजली विभाग को यहां भारी क्षमता वाला ट्रांसफार्मर लगवाना चाहिए।
विद्युत सप्लाई बंद होने से होती है परेशानी: खुर्शीद अहमद कुरैशी
प्रमुख हैंडीक्राफ्ट कारोबारी खुर्शीद अहमद कुरैशी का कहना है कि दिन में विद्युत सप्लाई बार-बार बाधित होने से हैंडीक्राफ्ट कारोबार को समय व धन दोनों का नुकसान हो रहा है। बार-बार सप्लाई बाधित करने के स्थान पर एक समय कटौती का निर्धारित समय कर लें।