फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Power crisis intensifies, with power cuts of 5 hours in cities and 8 hours in villages.

Bijnor News: बढ़ा बिजली संकट, शहर में 5, गांव में 8 घंटे की कटौती

Fri, 22 May 2026 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Power crisis intensifies, with power cuts of 5 hours in cities and 8 hours in villages.
बिजनौर में आवास विकास बिजली घर पर उप​स्थित जेई। स्रोत विभाग
-41.2 डिग्री तापमान ने बढ़ाया बिजली संकट, शहर से गांव तक कटौती से लोग बेहाल
विज्ञापन

- शहर हो या गांव एक डिग्री तापमान बढ़ते ही चार से पांच एंपीयर का बढ़ रहा लोड
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। भीषण गर्मी के चलते बिजली व्यवस्था पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचते ही शहर से लेकर ग्रामीण अंचल के बिजलीघरों पर लोड सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया। शहर के आवास विकास बिजलीघर पर लोड बढ़कर 345 एंपीयर और बुखारा बिजलीघर पर 335 एंपीयर तक पहुंच गया। लोड अधिक होने पर शहर में पांच, देहात में 7 से 8 घंटे की बिजली कटौती हो रही है।
तापमान में हर एक डिग्री वृद्धि के साथ बिजली लोड में तीन से पांच एंपीयर तक की बढ़ोतरी हो रही है। सामान्य दिनों में शहर के आवास विकास बिजलीघर का लोड 260 से 270 एंपीयर तथा बुखारा बिजलीघर का 250 एंपीयर के आसपास रहता है। बढ़ते लोड के कारण शहर में बिजली आपूर्ति बार-बार प्रभावित हो रही है। अधिक लोड के चलते एक घंटे की आपूर्ति में पांच से दस मिनट की ट्रिपिंग कई बार हुई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग के अधिकारी रात में आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के लिए बिजलीघरों पर कैंप कर निगरानी कर रहे हैं। उधर एसडीओ ओंमकार शर्मा ने बताया कि शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति का प्रयास किया जा रहा है। फाल्ट होने पर तुरंत सही कराकर आपूर्ति सुचारू की जा रही है।
विज्ञापन


-आधे शहर की रात तार टूटने से दो घंटे गायब रही बिजली
शहर में 24 घंटे का बिजली शेड्यूल है। परंतु लोड अधिक होने से ट्रिपिंग, कटौती के अलावा
रात में मंडावर 33 केवी लाइन का तार टूटने से आवास विकास बिजलीघर करीब दो घंटे तक बंद रहा। इसके चलते आवास विकास, शीलकुंज, काजीपाड़ा, जाटान, चाहशीरी, भरत विहार, वीआईपी कॉलोनी और साकेत कॉलोनी समेत कई क्षेत्रों में करीब दो घंटे और ओवरलोडिंग से चार घंटे बिजली गुल रही। जेई नरेंद्र सिंह ने आवास विकास बिजलीघर पर रहकर आपूर्ति सुचारू कराई। रात साढ़े तीन बजे तार टूटने से बंद हुई, तार सही कराकर आपूर्ति को तड़के साढ़े पांच घंटे बजे सुचारू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- छह घंटे की हो रही कटौती: अतुल
शादीपुर निवासी किसान अतुल कुमार ने बताया कि शेड्यूल से अलग 6 घंटे की कटौती हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और अधिक खराब बनी हुई है।

-4 घंटे की हो रही कटौती : हर्ष कुमार
गोपालपुर निवासी उपभोक्ता हर्ष कुमार ने बताया कि सिंचाई के लिए नलकूपों को 10 घंटे की बिजली मिलती है। लोड अधिक होने से चार घंटे की कटौती हो रही है।

-शहर में भी हो रही ट्रिपिंग - केशव सिंह
शहर की आनंद बिहार निवासी केशव सिंह ने बताया कि भीषण गर्मी में बिजली बेपटरी हो रही है। दिन ही नहीं रात में हर घंटे कई बार बार कटौती हो रही है। रात में दो से तीन घंटे की कटौती हो रही है।


-तीन घंटे की कटौती: मयूर मलिक
शहर के ज्ञान विहार निवासी मयूर मलिक का कहना है कि भीषण गर्मी में बिजली का सहारा है, परंतु तापमान के साथ कटौती भी बढ़ गई है। रात बार बार ट्रिंपिंक व तीन घंटे की कटौती हुई।

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed