{"_id":"5f91cfb58ebc3e9bbb18d417","slug":"power-connections-are-being-cut-even-after-stopping-dhampur-news-mrt507489878","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री की रोक के बाद भी निगम अधिकारी क्यों काट रहे किसानों के बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री की रोक के बाद भी निगम अधिकारी क्यों काट रहे किसानों के बिजली कनेक्शन
विज्ञापन
रोक के बाद भी काटे जा रहे बिजली कनेक्शन
धामपुर। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता एसके अग्रवाल से किसान समस्याओं को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं की नोकझोंक हुई। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सीएम के आदेश के बाद भी बिजली के कुओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं, जबकि कोरोना महामारी को देखते हुए बकाया वसूली पर रोक है। चेताया कि यदि मांग को नहीं माना गया तो आंदोलन होगा।
भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत राणा और ब्लॉक स्योहारा के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह टिकैत के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील में एकत्र हुए। वहां जब तहसीलदार नहीं मिले तो कार्यकर्ताओं ने असंतोष जताया। उसके बाद कार्यकर्ता एसई एसके अग्रवाल के कार्यालय में पहुंचे। कार्यकर्ता और एसई के बीच नोकझोंक हो गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि निगम के अधिकारी किसानों को परेशान कर रहे हैं। जिनके पास बिजली कनेक्शन नहीं है। उनके नामों के भी बिल भेजे जा रहे हैं। गांव सब्दलपुर के अनिल कुमार ने आज तक पावर गन्ना कोल्हू नहीं लगाया, पर निगम ने तहसील से उनके नाम छह लाख की आरसी कटवा दी। किसानों ने कहा कि सरकारी बिजली के कुओं और नहरों से फसलों की सिंचाई फ्री है, तो उनके बिजली के कुओं कनेक्शनों को बकाया में क्यों काटा जा रहा है। पिछले दिनों किसानों के प्रतिनिधिमंडल से हुई वार्ता में सीएम ने कोरोना महामारी की वजह से सभी प्रकार की बकाया वसूली पर रोक लगा रखी है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सोनू चौधरी, मनीष चौहान, ब्रह्मपाल सिंह, इंद्रवीर सिंह, प्रिंस कुमार, सलीम अहमद, अनिल कुमार रहे।