{"_id":"67f5738dbfb682c46407db47","slug":"power-checking-will-be-done-in-feeders-with-high-line-loss-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-147015-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: ज्यादा लाइन लॉस वाले फीडरों में होगी बिजली चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: ज्यादा लाइन लॉस वाले फीडरों में होगी बिजली चेकिंग
Wed, 09 Apr 2025 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए ऊर्जा निगम के अधिकारी अभियान चलाएंगे। अभियान के पहले चरण में जनपद के ज्यादा लाइन लॉस वाले फीडर क्षेत्र में चेकिंग होगी। जिले में कई फीडर 20 प्रतिशत लाइन लॉस तक पहुंच रहे हैं। इसके लिए ज्यादा लाइन लॉस वाले फीडरों को चिह्नित किया जा रहा है।
जनपद का तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच रहा है। तापमान बढ़ने के साथ बिजली की खपत भी बढ़ने लगी है। ऊर्जा निगम गर्मी में बिजली आपूर्ति सही रखने के लिए ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि व लाइनों को सही करने का कार्य कर रहा है। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चल रहा है। एमडी मेरठ के निर्देश पर बिजनौर जनपद में टीमें सर्वाधिक लाइन लॉस वाले फीडरों को चिह्नित कर उनके क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।