{"_id":"69824bd890abb236d000e221","slug":"potholes-start-appearing-again-on-the-chandpur-hastinapur-road-after-repairs-bijnor-news-c-27-1-bij1002-171570-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: चांदपुर-हस्तिनापुर मार्ग में मरम्मत के बाद फिर से होने लगे गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: चांदपुर-हस्तिनापुर मार्ग में मरम्मत के बाद फिर से होने लगे गड्ढे
विज्ञापन
जलीलपुर। हस्तिनापुर-चांदुपर मार्ग जोकि बहसूमा ठाकुरद्वारा स्टेट हाईवे कहलाता है, यह सड़क मरम्मत के बाद फिर से क्षतिग्रस्त होना शुरू हो गई है। मेहती नदी के पुल के निकट सड़क में गहरा गड्ढा हो चुका है। अब कांवड़ यात्रा के चलते किए गए डायवर्जन के बाद इस सड़क से वाहनों का आवागमन होगा। मगर सड़क की बदहाली परेशानी खड़ा करेगी।
बरसात के मौसम में गंगा की बाढ़ से स्टेट हाईवे बहसूमा ठाकुरद्वारा जलीलपुर क्षेत्र के गांव नारनौर से हस्तिनापुर तिराहे तक अनेक स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया था। बाढ़ के बाद बीते अक्टूबर माह में सड़क की मरम्मत का कार्य हुआ। पांडवनगर पुलिस से आगे गंगा पुल की ओर कई स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त हो गई हैं। सड़क की पटरी भी ऊबड़ खाबड़ होने लगी हैं। गांव नारनौर और पांडवनगर पुलिस चौकी के बीच बरसाती नदी मेहती के पुल के दोनों तरफ की अप्रोच धंस गई हैं। एक तरफ गहरा गड्ढा हो गया हैं। दो वाहन व छोटे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।
किसान नेता हुकम सिंह खारी ने कांवड़ यात्रा से पहलें सड़क मरम्मत कराने की मांग की हैं। कहा सड़क क्षतिग्रस्त होने पर अन्य यात्रियों के साथ ही रोजाना आवागमन करने वाले किसानों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता हैं। युवा नाजी आलम ने कहा मेरठ व दिल्ली में पढ़ाई व कोचिंग करने वाले छात्र इसी सड़क से होकर आवागमन करते हैं। सड़क की जल्दी मरम्मत की जाए।