{"_id":"68530625d7ad122e8c04224b","slug":"pothole-on-the-side-road-of-the-flyover-became-the-cause-of-accident-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-152541-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: फ्लाईओवर के साइड मार्ग का गड्ढा बना दुर्घटना का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: फ्लाईओवर के साइड मार्ग का गड्ढा बना दुर्घटना का सबब
विज्ञापन
नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग के फ्लाईओवर के साइड मार्ग पर गड्ढा।
नजीबाबाद। नजीबाबाद-कोटद्वार हाईवे मार्ग पर फ्लाईओवर के साइड मार्ग का गड्ढे से दुर्घटनाओं का अंदेशा है। भारी वाहनों के आवागमन से गड्ढा लगातार बढ़ रहा है।
मेरठ-पौड़ी फोरलेन का फ्लाईओवर समीपुर रेलवे क्रॉसिंग के निकट से गुजर रहा है। फ्लाईओवर के नीचे से क्षेत्र में आवागमन के लिए रास्ता दिया गया है। समीपुर दिशा से फ्लाईओवर शुरू होते ही साइड मार्ग पर कुछ समय पहले गड्ढा है। भारी वाहनों के गुजरने साइड मार्ग का गड्ढा लगातार गहरा हो रहा है, जिससे लंबी दूरी के वाहनों और दुपहिया वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही है। तेज रफ्तार दुपहिया वाहन अचानक गड्ढे से गुजरते हुए अनियंत्रित हो रहे हैं। कई वाहन चालकों के चोटें लग चुकी हैं।
क्षेत्रवासी सुभाष कुमार, प्रमोद सिंह, मो.यामीन, जमालुद्दीन आदि ने हाईवे फ्लाईओवर के संपर्क मार्ग के गड्ढे की मरम्मत के प्रति प्रशासन और हाईवे अथॉरिटी की उदासीनता पर चिंता व्यक्त की है। फ्लाईओवर के साइड मार्ग की मरम्मत के संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिए गए है। जल्द ही साइड मार्ग दुरुस्त हो जाएगा। - अभिषेक कुमार, प्रोजेक्ट इंजीनियर, एनएचएआई।