फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Pothole filling work started from Barkatpur intersection to Pundrikala

Bijnor News: बरकातपुर चौराहे से पूंडरीकला तक गड्ढे भरने का काम शुरू

Sun, 06 Oct 2024 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Pothole filling work started from Barkatpur intersection to Pundrikala
- पांच माह पूर्व टेंडर जारी हुआ था, लोनिवि ने शुरू किया काम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नांगलसोती। बरकातपुर चौराहे से पूंडरीकला तक मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने मार्ग के गड्ढों को भरना शुरू कर दिया है। इसके लिए पांच माह पूर्व टेंडर जारी हुआ था।
बरकातपुर चौराहा-पूंडरी कला मार्ग से सबलपुर बीतरा, बरकातपुर, पूंडरी खुर्द, पूंडरीकला गांव जुड़े हैं। तीन किलोमीटर लंबे मार्ग से किसान बरकातपुर चीनी मिल में गन्ना लेकर जाते हैं। मार्ग बदहाल और जगह-जगह से क्षतिग्रस्त होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

लोनिवि की ओर से मार्ग निर्माण के लिए अप्रैल माह में टेंडर जारी किया था, लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया था। जेई पन्नालाल ने बताया कि शुक्रवार से मार्ग के गड्ढे भरने का कार्य शुरू किया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू कराया जाएगा। निर्माण होने से पेराई सत्र के दौरान किसानों को बरकातपुर चीनी जाने में राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed