फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Potato crop due to frost damage

पाले से आलू की फसल को नुकसान

Sun, 15 Jan 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 15 Jan 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
Potato crop due to frost damage
बिजनौर में पाले से खराब हुई आलू की फसल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर में पाले से बढ़ रही सर्दी ने किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीर खींच दी है। पाले का असर रबी की फसलों पर पड़ रहा है। सबसे ज्यादा नुकसान आलू की फसल को हो रहा है। किसान फसलों को बचाने के लिए खेतों में दवाई का प्रयोग कर रहे हैं। 
विज्ञापन

 हफ्ते में चार दिन लगातार पाला पड़ा रहा। पाला पड़ने से पारे ने भी डुबकी लगाई। तापमान शून्य डिग्री तक जा पहुंचा। रही सही कसर बारिश, बादलों और सुबह के समय आ रहे कोहरे ने पूरी कर दी है। जिले में करीब 6600 हेक्टेअर जमीन में आलू बोया जाता है। पाले के कारण आलू में झुलसा रोग आ गया है। आलू का पौधा सूखने लगा है। इसका असर उत्पादन पर पड़ता है। गांव बाकरपुर गढ़ी निवासी जयवीर सिंह के अनुसार पाले ने गन्ने का अंगोला भी सूखा दिया है। 
विज्ञापन

किसानों के सामने चारे की समस्या पैदा हो रही है। धारूवाला निवासी अवधेश चौधरी, पूर्व प्रधान दयाराम सिंह, राजेंद्र सिंह, पीतम सिंह आदि के अनुसार पाले से सरसों की फसल में भी रोग आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed