फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Postmen providing cash from bank accounts sitting at home

घर बैठे बैंक खातों से नकदी उपलब्ध करा रहे डाककर्मी

Tue, 28 Apr 2020 10:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Postmen providing cash from bank accounts sitting at home
घर बैठे बैंक खातों से नकदी उपलब्ध करा रहे डाककर्मी
विज्ञापन

नजीबाबाद। डाक विभाग की इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक योजना लॉकडाउन के दौरान ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रही है। बैंक खाता धारकों को डाककर्मी 100 रुपये से 10 हजार रुपये तक की धनराशि घर बैठे उपलब्ध करा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में रह रहे बैंक खाता धारकों को डाक विभाग की आधार इनेबिल पेमेंट सिस्टम(एईपीएस) 10 हजार रुपये तक की नकदी घर पर ही उपलब्ध करा रहे हैं। खाता धारक को डाककर्मी को केवल बैंक खाते से लिंक आधार कार्ड दिखाना होता है। ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत डाककर्मी मेल ओवर्सियर बायोमीट्रिक मिनी माइक्रो एटीएम मशीन से अंगूठा लगाकर उनके बैंक खाते से नकदी का भुगतान करा रहे हैं। मुख्य डाकघर के डाक निरीक्षक हीरा सिंह ने बताया कि क्षेत्र के 19 ब्रांच पोस्ट ऑफिस से जुड़े डाककर्मी लॉकडाउन के दौरान गांव-गांव और घर-घर जाकर ग्रामीणों को नकदी भुगतान करा रहे हैं। गौरतलब है कि भागूवाला हॉट स्पॉट क्षेत्र घोषित है। स्टेट बैंक और पंजाब बैंक की शाखाएं 10 दिन से बंद हैं, ऐसे में ग्रामीणों के लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक योजना वरदान साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed