{"_id":"611e9b658ebc3e79dc6b2e8d","slug":"post-office-will-open-soon-in-the-district-court-premises-bijnor-news-mrt5525251109","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद न्यायालय परिसर में शीघ्र ही खुलेगा डाकघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद न्यायालय परिसर में शीघ्र ही खुलेगा डाकघर
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद न्यायालय परिसर में डाकघर की सुविधाओं का लाभ मिलेगा। अभी तक जजी परिसर में कोई डाकघर नहीं है। विभिन्न डाक संबंधी कार्यों के लिए अधिवक्ताओं, वादकारियों आदि को परिसर से बाहर जाने को मजबूर होना पड़ता है, लेकिन अब इस समस्या से जल्द ही निजात मिल जाएगी। इसके लिए कवायद शुरू हो गई है। न्यायिक और डाक अफसरों के बीच हुई वार्ता के बाद यह निर्णय लिया गया है। फिलहाल जजी के आसपास शुगर मिल परिसर, नई बस्ती, कलक्ट्रेट परिसर में ही जिला पंचायत के डाक बंगले में डाकघर स्थित हैं।
जिले में कुल 303 डाकघर स्थित हैं। इनमें 45 शहरी क्षेत्रों के तथा 258 ग्रामीण इलाकों में हैं। जिला मुख्यालय पर स्थित प्रधान डाकघर और नजीबाबाद तथा धामपुर मुख्य डाकघरों की श्रेणी में आते हैं। अभी तक अधिकांश सरकारी दफ्तरों के परिसर अथवा उनके आसपास में डाकघर नहीं हैं। इससे वहां पर आने वाले लोगों को परिसर से बाहर हटकर ही डाक कार्यों के लिए जाने को मजबूर होना पड़ता है। जजी में डाकघर खुलने से जिला अस्पताल, एसपी आवास, एआरटीओ कार्यालय आदि के डाक कार्य कवर हो जाया करेंगे। डाक अधीक्षक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि इस बारे में उनकी जिला जज अतुल कुमार गुप्ता से वार्ता हुई थी। जिला जज ने उन्हें डाकघर खोलने के लिए जमीन देखने के लिए बुलाया था। अब उन्होंने अपने प्रतिनिधि के रूप में डाक निरीक्षक को वहां पर भूमि देखने के लिए भेजा था। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और डाक निरीक्षक दोनों मिलकर इस जमीन को फाइनल करेंगे इसके बाद वहां पर डाकघर का काउंटर शुरु कर दिया जाएगा। इसका फायदा जजी में आने वाले हर आदमी को होगा।