Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Possession not removed from the ground, highway construction stuck

जमीन से नहीं हटा कब्जा, अटका हाईवे निर्माण

Fri, 12 Mar 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Possession not removed from the ground, highway construction stuck
जमीन से नहीं हटा कब्जा, अटका हाईवे निर्माण
विज्ञापन

शेरकोट। शेरकोट में हाईवे चौड़ीकरण का कार्य जमीन के कब्जामुक्त न होने से अब भी लटका हुआ है। शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ निर्माण कंपनी के अधिकारी सरकारी जमीन से कब्जों को हटवाने पहुंचे। वहां संबंधित लोगों के विरोध करने पर अधिकारी लौट गए। लोगों का कहना है कि विभाग के अधिकारी अधिग्रहीत जमीन का उचित मुआवजा नहीं दे रहे हैं। उनकी जमीन पर जबरन हाईवे का निर्माण करने का प्रयास किया जा रहा है। जब तक उनकी समस्या का निदान नहीं होगा, वह जमीन नहीं देंगे।
शासन की ओर से देहरादून से लेकर काशीपुर तक के लिए फोनलेन का निर्माण किया जा रहा है। धामपुर तहसील क्षेत्र में शेरकोट में ही ज्यादा विवाद है। दो माह पहले भी यहां पर विवाद हुआ। शुक्रवार को एसडीएम धीरेंद्र सिंह राजस्व विभाग की टीम के साथ पीएनसी के अधिकारियों को लेकर शेरकोट में पहुंचे थे। लेकिन यहां पर संबंधित लोगों ने अधिकारियों के प्रयास का विरोध किया। हालांकि प्रशासन ने उचित मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया। लोगों ने कहा कि वह पहले मुआवजा दें, बाद में कब्जा कर मार्ग का निर्माण शुरू करें।
विज्ञापन

नागरिकों के विरोध को देख अधिकारी लौट गए। रतिभान चौहान, डॉक्टर वीरभान, विनीत गहलोत, फाहाद आदि ने बताया की फोरलेन निर्माण में उनकी दुकानें एवं घर जा रहे हैं। जिनका उन्हें मुआवजा नहीं मिला है। वह दुकान और मकान को तब तक नहीं तोड़ने देंगे जब तक उनको मुआवजा नहीं मिल जाएगा। एसडीएम ने कहा कि ग्रामीणों का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा, उन्हें उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed