फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Posing as police station in-charge, the thug asked for money from the victim, case registered

Bijnor News: थाना प्रभारी बनकर ठग ने पीड़िता से मांगी रकम, केस दर्ज

Sat, 06 Jul 2024 04:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Posing as police station in-charge, the thug asked for money from the victim, case registered
-पीड़िता ने शहर कोतवाली में दर्ज कराई थी मारपीट-हमले की रिपोर्ट
विज्ञापन

-खुद को थाना प्रभारी बताकर फोन करने वाले के खिलाफ केस दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी



बिजनौर। ओटीपी मालूम कर खातों से रकम उड़ा लेना, बीते दिनों की बात हो चुकी है। साइबर अपराधी ठगी करने के लिए अलग अलग पैंतरा अपना रहे हैं। अब वे लोग इनके निशाने हैं, जिन्होंने किसी ना किसी मामले को लेकर थानों में रिपाेर्ट दर्ज कराई है। इनकी एफआईआर के सहारे लोगों से धोखाधड़ी करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसा मामला बिजनौर में सामने आया हैं। पीड़िता की ओर से थाना प्रभारी बनकर फोन करने वाले आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
शहर कोतवाली के गांव धारूवाला मंडावली निवासी रहनुमा के पास एक फोन आता है, जिसमें कॉल करने वाला खुद को थाना प्रभारी बताता है। फिर वह रहनुमा की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट की कॉपी को पढ़कर सुनाता है। आरोपी बताता है कि हम इस केस में आरोपियों को गिरफ्तार करेंगे। जिनके वारंट हासिल करने हैं। वारंट हासिल करने की एवज में ठग पीड़िता से छह हजार पांच सौ रुपये की डिमांड करता है। उक्त रकम को वह गूगल पे पर डलवाने की बात भी कहता है। ठग की ओर से की गई कॉल की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन

मामला पुलिस तक भी पहुंच गया। थाना प्रभारी बताकर पैसे की डिमांड करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने पीड़िता की तहरीर शहर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि पीड़िता को फोन करके पैसों की डिमांड करने वाले आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed