फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Porn video became the reason for death

अश्लील वीडियो बनी मौत की वजह

Sun, 18 Oct 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Porn video became the reason for death
नहटौर। एक युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर दोस्त की हत्या करने के लिए गला घोंटने के बाद सांस चलती देख उसके मुंह में मिट्टी भर दी। ताकि वह जिंदा न बच सकें। अश्लील वीडियो हत्या की वजह बन गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़कर खुलासा कर दिया। आरोपियों का चालान कर दिया गया। उधर, मृतक के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ थाने पहुंच कर निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व गांव शेखुपुरा लाला निवासी अभिषेक कुमार की हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक अभिषेक की हत्या उसके दोस्त गांव महमदाबाद निवासी दीपक कुमार ने की थी। दीपक ने पूछताछ में बताया कि वह गांव शेखुपुरा लाला में दर्जी की दुकान करता है। एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसका अभिषेक को पता था। उसने एक अश्लील वीडियो बना लिया था। अभिषेक उसका दोस्त था। वीडियो के माध्यम से वह ब्लैकमेल कर रहा था। इसी को लेकर उसने हत्या करने की योजना बनाई। अपने एक साथी की मदद से वह अभिषेक को बाइक पर बैठाकर गांव तरकौली के जंगल में ले गया। मारने से पहले कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ डालकर बेहोश कर दिया गया था। कपड़े से उसका गला घोंट दिया गया, लेकिन उसकी सांस चलती दिखाई देने पर उसके मुंह में मिट्टी भर दी और फरार हो गए। हत्या में सहयोग करने वाला साथी नाबालिग है। पुलिस ने परिजनों से वार्ता कर वारदात के बारे में बताया। कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि दोनों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed