फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Polluted water should not enter Ganga and tributaries: DM

गंगा और सहायक नदियों में नहीं जाना चाहिए प्रदूषित पानी : डीएम

Thu, 14 Sep 2023 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Polluted water should not enter Ganga and tributaries: DM
बिजनौर कलक्ट्रेट में महात्मा विदुर सभागार में जिला गंगा समिति तथा जिला पर्यावरण समिति की मासिक
जिला गंगा समिति और जिला पर्यावरण समिति की मासिक समीक्षा बैठक हुई
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। गंगा और उसकी सहायक नदियों में नालों का प्रदूषित पानी नहीं जाना चाहिए। प्रदूषित या गंदे पानी का शोधन किया जाएं। यह बात कहते हुए डीएम ने अफसरों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। वहीं, 21 गंगा ग्रामों में नालों की टेपिंग, ठोस अपशिष्ट आदि की जांच करने की बात कही।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला गंगा समिति और जिला पर्यावरण समिति की मासिक समीक्षा बैठक हुई। डीएम अंकित अग्रवाल ने कहा कि बॉयोवेस्ट पर नियंत्रण स्थापित किया जाएं। सीएमओ को हिदायत दी कि अस्पतालों का निरीक्षण करते हुए बायोवेस्ट का निस्तारण नहीं करने वाले दोषियों पर अर्थदण्ड लगाने के साथ साथ पर्यावारण एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदूषण अधिकारी को निर्देश दिए कि तत्काल गंगा तटीय ग्रामों को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए कार्य योजना प्रस्तुत करें। निकायों के अधिशासी अधिकारियों को प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीएफओ अरुण कुमार, सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल, पंचायत राज, सिंचाई, पर्यावरण सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed