फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Polls under tight security

कड़ी सुरक्षा में चुनाव संपन्न

Mon, 08 Feb 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 08 Feb 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Polls under tight security
नजीबाबाद में डीएम और एसपी की निगरानी में नजीबाबाद ब्लॉक प्रमुख का चुनाव संपन्न हुआ। नामांकन के दौरान ब्लॉक प्रमुख पद के दो दावेदारों में टकराव के बाद मतदान से पूर्व तहसील परिसर और नगर के विभिन्न क्षेत्रों को सील कर दिया गया था।
विज्ञापन


डीएम वीके आनंद, एसपी सुभाष सिंह बघेल, एडीएम राममूर्ति मिश्रा, एसपी सिटी कल्पना सक्सेना की मौजूदगी में नजीबाबाद का चर्चित ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव संपन्न हुआ। ड्वाकरा हॉल में सहायक निर्वाचन अधिकारी दलजीत सिंह की निगरानी में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। प्रशासन ने ब्लॉक प्रमुख पद के मुख्य दावेदारों सपा प्रत्याशी मकसूद तथा निर्दलीय प्रत्याशी अवधेश कुमार के समर्थक बीडीसी सदस्यों को मतदान के लिए अलग-अलग मतदान केंद्र पहुंचाने की रणनीति अपनाई। प्रात: लगभग साढ़े 11 बजे प्रत्याशी मकसूद पक्ष के बीडीसी सदस्य बस से पुलिस की कड़ी सुरक्षा में मतदान केंद्र पर पहुंचे। लगभग दो घंटे में मतदान के बाद प्रशासन ने मकसूद खेमे के सभी बीडीसी सदस्यों को कड़ी सुरक्षा के बीच गंतव्य तक पहुंचाया। ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशी अवधेश कुमार पक्ष के सदस्य तीन मिनी बसों में सवार होकर दोपहर लगभग डेढ़ बजे तहसील परिसर पहुंचे। डीएम, एसपी एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बीडीसी सदस्य मतदाताओं को मतदान के लिए भेजा गया। मतदान होने के बाद जिले के आला अधिकारियों की मौजूदगी में मतगणना हुई।
विज्ञापन


15मतों से हराया
नजीबाबाद। ब्लॉक प्रमुख पद के सीधे मुकाबले में निर्दलीय प्रत्याशी अवधेश कुमार ने 94 मत प्राप्त कर प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी मकसूद को 15 मतों से पराजित किया। मकसूद को 79 मत मिले। दो मत निरस्त हुए। नजीबाबाद ब्लॉक प्रमुख पद पर कुल 176 बीडीसी सदस्यों में 175 ने मतदान किया। एआरओ दलजीत सिंह ने विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र प्रदान किया। प्रशासन ने ब्लॉक प्रमुख को कड़ी सुरक्षा के बीच गंतव्य तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



आठ ब्लॉकों में शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न 
नजीबाबाद। डीएम वीके आनंद एवं एसपी सुभाष बघेल ने कहा कि प्रशासनिक कर्मचारियों, पुलिस एवं मीडिया के सहयोग से जनपद के आठ ब्लॉकों में शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न हुआ है। उन्होंने विजयी जुलूस निकालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। डीएम ने नजीबाबाद ब्लॉक से विजयी प्रत्याशी अवधेश को बधाई देते हुए विकास के 29 बिंदुओं को लक्ष्य मानकर निष्पक्षता से क्षेत्र के विकास में जुटने की सलाह दी।
तहसील परिसर था पूरी तरह सील


नजीबाबाद। ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए तहसील परिसर पूरी तरह सील था। प्रशासन ने डबल फाटक चौराहे से भारत सिनेमा तिराहे तक समस्त कारोबार बंद करा दिए थे। नगर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस एवं पीएसी बल तैनात था। एसडीएम वीके श्रीवास्तव व सीओ संजय राय लगातार तहसील परिसर के आसपास के क्षेत्रों में मतदान के दौरान मोबाइल गश्त पर रहे, जबकि डीएम, एसपी सहित जिले के आला अधिकारी नजीबाबाद ब्लॉक के चुनाव को संवेदनशील मानते हुए तहसील परिसर में पूरे समय उपस्थित रहे।

अल्हैपुर में अकबर बने ब्लाक प्रमुख

धामपुर। ब्लॉक प्रमुख पद को लेकर अल्हैपुर ब्लॉक में रस्साकसी के बीच हुए चुनाव में सपा समर्थित प्रत्याशी अकबर ने अपने प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी अतुल चौधरी को 80 वोट से मात देकर जीत दर्ज कराई है। पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी के बीच हुआ कांटे की टक्कर का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

 
रविवार को ब्लॉक अल्हैपुर में मतगणना के बाद हुई घोषणा में सहायक निर्वाचन अधिकारी अश्वनी कुमार सिंह ने सपा समर्थित प्रत्याशी मोहम्मद अकबर को 80 वोटों से विजयी घोषित कर प्रमाण पत्र दिया। बकौल निर्वाचन अधिकारी अकबर ने 101 वोट पाए हैं, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी अतुल चौधरी कुल 21 वोट ही हासिल कर सके हैं।

जबकि दोनों प्रत्याशियों का एक-एक वोट निरस्त भी हुआ है। अतुल चौधरी से चार गुने वोट मिलने से सपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। अतुल चौधरी को भाजपा ही नहीं बल्कि बसपा के कई कद्दावर नेताओं का समर्थन मिल रहा था। सपा समर्थितप्रत्याशी मोहम्मद अकबर की जीत के बाद पुलिस प्रशासन ने उनके समर्थकों को जुलूस नहीं निकालने दिया। अल्हैपुर से सपा समर्थित प्रत्याशी मोहम्मद अकबर जीत पर उनके गांव नींदडू़ में जश्न का माहौल है।

कोतवाली में जीती पूनम चौधरी
कोतवाली देहात। ब्लाक कोतवाली में ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव में 187 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया, इसमें पूनम चौधरी को 148 मत अौर उसके प्रतिद्वंद्वी राखी को 36 मत मिले जबकि 3 मत निरस्त हुए। इस दौरान कोतवाली नहटौर मार्ग पूर्ण रूप से बंद रहा।  चुनाव अधिकारी रविदत्त के देखरेख मे पूर्वाह्न 11 बजे चुनाव प्रारंभ हुआ 
अनिल कुमार ने चुनाव में बाजी मारी
किरतपुर । ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में निर्दलीय अनिल कुमार ने सपा प्रत्याशी  डा. अनीता सिंह को पटखनी दे दी । अनिल कुमार को 47 व अनिता सिंह को 39 वोट मिले। आठ वोट से अनिल कुमार चुनाव जीत गए। अनिल कुमार को विधायक रुचिवीरा ने समर्थन दे रखा था। अपने पाले के आठ बीडीसी सदस्य अनिल कुमार को विधायक ने दिए थे। 

अंगूरी देवी निर्विरोध ब्लाक प्रमुख
अफजलगढ़। अफजलगढ़ ब्लाक से सपा समर्थित प्रत्याशी अंगूरी देवी ब्लाक प्रमुख के चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हो गईं। रविवार को सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार आर्य ने उन्हें प्रमाण पत्र देकर निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की। 


कहां गई बीडीसी नाजमा
 नजीबाबाद/मंडावली। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में नजीबाबाद से एक मात्र बीडीसी सदस्य नाजमा ने मतदान नहीं किया। नाजमा लहककला के वार्ड 67 से बीडीसी सदस्य निर्वाचित हुई थी। बीडीसी सदस्य नाजमा द्वारा मतदान न करने की पुष्टि सहायक निर्वाचन अधिकारी दलजीत सिंह ने की। नाजमा के पति नजाकत ने मंडावली थाने में चार फरवरी की देर रात नाजमा को कार में सवार होकर आए पांच के खिलाफ अपहरण करके ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed