{"_id":"5b09b17c4f1c1ba66e8b4be7","slug":"polling-parties-to-leave-today-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 27 May 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में वर्धमान कॉलेज में पोलिंग पार्टी रवाना होने के लिए की गई तैयारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में नूरपुर विधानभा के उपचुनाव के लिए रविवार को वर्धमान कॉलेज से पोलिंग व पुलिस पार्टियां रवाना होंगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
नूरपुर विधानसभा में 28 मई को उपचुनाव है। चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रविवार को सुबह आठ बजे से वर्धमान कॉलेज से रवाना होंगी। पुलिस बल भी चुनाव के लिए यहां से ही भेजा जाएगा। प्रशासन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। शनिवार शाम चार बजे डीएम अटल कुमार राय, एसपी उमेश कुमार सिंह ने तमाम अधिकारियों के साथ वर्धेमान कॉलेज पहुंचे और चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया।
पोलिंग पार्टी व पुलिस टीम को रवाना करने मे लगाए कर्मचारियों की बैठक में डीएम, एसपी ने कहा कि चुनाव निष्पक्षतापूर्वक कराएं। सभी अपनी जिम्मेदारी समझेें। डीएम ने कहा कि अगर किसी कर्मचारी को कोई परेशानी है तो अफसरों से बताए। चुनाव में गड़बड़ी करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। एसपी ने कहा कि मतदान केंद्रों पर पुलिस बल हर जगह मुस्तैद रहना चाहिए। मतदान केंद्रों पर सादे कपड़ों में पुलिस बल तैनात रहेगा। गड़बड़ी करने की कोशिश करने वालों को चिंहित किया जाएगा।