फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Political parties bet on rich candidates in civic elections

Bijnor News: निकाय चुनाव में अमीर प्रत्याशियों पर राजनीतिक दलों ने खेला दांव

Sat, 22 Apr 2023 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 22 Apr 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Political parties bet on rich candidates in civic elections
बिजनौर। नगर पालिका, नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर नामांकन कराने वाले प्रत्याशियों ने अपनी चल व अचल संपत्ति की घोषणा की है। प्रमुख राजनीतिक दलों ने जिन प्रत्याशियों पर दांव लगाया है, उनमें अधिकांश प्रत्याशी लखपति और करोड़पति है। नामांकन पत्र के जमा करने दौरान दिए गए ब्योरे पर एक रिपोर्ट।
विज्ञापन

इंदिरा लखपति, स्वाति वीरा करोड़पति
बिजनौर पालिका अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी इन्दिरा सिंह ने स्वयं पर 44 लाख 67 हजार चल में नकद रुपये के साथ सोना चांदी और 28 लाख रुपये की अचल संपत्ति दिखाई। सपा प्रत्याशी स्वाति वीरा महाजन ने नामांकन पत्र में 94 लाख की चल और करीब दो करोड़ 40 लाख की अचल संपत्ति बताई। बसपा प्रत्याशी नाजिया सुल्तान ने 23 लाख 12 हजार की चल और छह लाख की अचल संपत्ति दिखाई। रालोद प्रत्याशी रूखसाना परवीन ने 25 लाख रुपये बैंक आदि, तीन लाख के शेयर के नाम है। पांच तोले सोना, दस तोले चांदी तथा करीब 46 लाख का भवन है।
विज्ञापन


धामपुर में करोड़पति हैं सभी प्रमुख दलों के प्रत्याशी

धामपुर। प्रत्याशियों ने चुनाव आयोग को दिये घोषणापत्र में अपनी चल अचल संपत्ति का उल्लेख किया है। सपा प्रत्याशी हाजी मतलूब अंसारी के पास 11 लाख 10 हजार रुपये चल, 5 करोड़ 77 लाख 88178 रुपए की अचल संपत्ति होना बताया। रालोद प्रत्याशी चौधरी रवि कुमार सिंह ने चल संपत्ति 75 लाख, अचल संपत्ति दो करोड़ 15 लाख रुपए बताई गई। दूसरी बार चुनाव मैदान में उतरी भाजपा प्रत्याशी लीना सिंघल के पास एक करोड़ 23 लाख 29 हजार 851 रुपए की चल तथा दो करोड़ 77 लाख 50 हजार की अचल संपत्ति बताई गई है। निर्दलीय प्रत्याशी ज्योति सिंह के पास 32 लाख रुपए की अचल तथा 13 लाख रुपए की चल संपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहटौर में रालोद प्रत्याशी सबसे अमीर

नहटौर नगर पालिका में रालोद प्रत्याशी अनस इकरार अन्य दलों के प्रत्याशियों में सबसे धनी है। इनके पास 38 लाख 50 हजार रुपए की चल, चार करोड़ 82 लाख रुपए की अचल संपत्ति चुनाव आयोग को दिए घोषणा पत्र में घोषित की है। सपा प्रत्याशी मोहम्मद इमरान ने 7 लाख 59 हजार रुपए की चल, 30 लाख 50 हजार की अचल संपत्ति घोषित की। भाजपा प्रत्याशी महावीर सिंह की चल संपत्ति सात लाख 25 हजार रुपये और 20 लाख रुपये अचल संपत्ति घोषित की है।

निशान परवीन एक करोड़ से अधिक की संपत्ति की मालिक

सहसपुर। नगर पंचायत में लोकदल प्रत्याशी शबाना जहीन ने पास मात्र 8 लाख 20 हजार चल,16 लाख 80 हजार रुपए अचल संपत्ति घोषित की है। एआईएम प्रत्याशी फरहाना के पास 25 लाख 10 हजार रुपये चल, 35 लाख रुपये की अचल संपत्ति होने का दावा करती हैं। आरजेडी प्रत्याशी नाहिद परवीन के पास 14 लाख रुपये की चल और 25 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। भाजपा प्रत्याशी निशा परवीन के पास 13 लाख 90 हजार रुपये की चल और एक करोड़ पांच लाख रुपये अचल संपत्ति की मालकिन है। कांग्रेस प्रत्याशी गुलनाज बेबी के पास 13 लाख 50 हजार रुपये की चल और 70 हजार रुपये की अचल संपत्ति है।

लखपति हैं अफजलगढ़ के प्रत्याशी

अफजलगढ़ नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशी खतीजा खातून के पास चल संपत्ति के रूप में 14 लाख 63 हजार तथा अचल संपत्ति के रुप में कुल 35 लाख रुपये की संपत्ति है। जबकि आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी अजराना वजीर ने 30 लाख रुपये की अचल और 64 लाख 40 हजार रुपये की चल संपत्ति है।


शेरकोट में भाजपा प्रत्याशी सबसे अमीर

शेरकोट नगरपालिका में भाजपा प्रत्याशी संसार सिंह के पास 59 लाख 20 हजार रुपये की चल और चार करोड़ 32 लाख रुपये अचल संपत्ति है। सपा प्रत्याशी कमरुल इस्लाम ने अपने पास 10 लाख रुपये की चल और 20 लाख की अचल संपत्ति होने का दावा किया। कांग्रेस प्रत्याशी बलीबुल्लाह के पास 13 लाख रुपये की चल, दो करोड़ 50 लाख रुपये की अचल संपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed