फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Policemen accused of assaulting lawyer

पुलिस कर्मियो पर पीटने का आरोप

Thu, 12 Nov 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Policemen accused of assaulting lawyer
नगीना। एक अधिवक्ता ने नगीना देहात थाने के दो पुलिसकर्मियों पर उसके साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाकर सीओ से शिकायत की है। सीओ ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। नगीना मुंसफी में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता नीरज कुमार सैनी ने बार अध्यक्ष व सीओ को दिए प्रार्थनापत्र में कहा कि न्यायालय में चल रहे एक मुकदमे का पर्चा तलाश दिखाने के लिए वह नगीना देहात थाने गए थे। आरोप है कि थाने में तैनात दो पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार व मारपीट की। नगीना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक सक्सेना ने बताया कि वकीलों का एक प्रतिनिधिमंडल सीओ राकेश श्रीवास्तव से मिला तथा आरोपी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध नीरज सैनी की तरफ से शिकायती पत्र भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed