{"_id":"66dddd466e8a7c85ca098ba0","slug":"policeman-suspended-after-leaving-duty-to-ask-for-leave-for-his-wife-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-130333-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: ड्यूटी छोड़ अवकाश मांगने पहुंचा पुलिसकर्मी निलंबित, छुट्टी न मिलने पर पत्नी ने दी थी आत्महत्या की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: ड्यूटी छोड़ अवकाश मांगने पहुंचा पुलिसकर्मी निलंबित, छुट्टी न मिलने पर पत्नी ने दी थी आत्महत्या की धमकी
Sun, 08 Sep 2024 11:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 11:33 PM IST
सार
ड्यूटी छोड़कर पत्नी के लिए छूट्टी मांगने गए पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है। छुट्टी नहीं देने पर अपनी पत्नी द्वारा आत्महत्या किए जाने की धमकी भी दी थी। सीओ नजीबाबाद की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
निलंबित
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजनाैर जनपद के नांगलसोती में ड्यूटी छोड़कर पत्नी के लिए छुट्टी की मांग करने नांगल थाने पहुंचा पुलिसकर्मी आशीष को जांच के बाद निलंबित कर दिया है। छुट्टी नहीं देने पर पत्नी द्वारा आत्महत्या किए जाने की धमकी भी दी थी। सीओ नजीबाबाद की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन
रिजर्व पुलिस लाइन में नियुक्त आरक्षी आशीष रुहिल की तीन सितंबर को नजीबाबाद के पीएनबी पर ड्यूटी लगाई गई थी। आरक्षी ड्यूटी छोड़कर नांगल थाने में तैनात अपनी पत्नी के लिए छुट्टी की मांग लेकर पहुंचा था।
विज्ञापन
आरोप है कि उसने नांगल थाना प्रभारी की कार को थाने के मुख्य गेट पर रोककर पत्नी को छुट्टी देने की मांग की। आरक्षी आशीष ने छुट्टी नहीं देने पर अपनी पत्नी द्वारा आत्महत्या किए जाने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
सीओ देश दीपक सिंह ने मामले की जांच की। अनुशासनहीनता बरतने, थाने का माहौल खराब करने, ड्यूटी छोड़कर नांगल थाने जाने, गार्ड रजिस्टर में गार्ड कमांडर को गलत सूचना देने के संबंध में सीओ नजीबाबाद की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने आरक्षी आशीष रुहिल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।