फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Policeman resident of Seohara died in Pilibhit road accident

Bijnor News: स्योहारा निवासी पुलिसकर्मी की पीलीभीत सड़क दुर्घटना में मौत

Tue, 03 Jun 2025 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 03 Jun 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Policeman resident of Seohara died in Pilibhit road accident
स्योहारा। रविवार की देर रात्रि सड़क दुर्घटना में गांव मीठेपुर निवासी एक पुलिसकर्मी शिवम बालियान की मौत हो गई। युवक का शव गांव लाया गया, जहां राजकीय सम्मान के साथ सलामी के बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मीठेपुर निवासी शिवम बालियान(30) पुत्र हेमंत सिंह वर्ष 2017 में अपने पिता की मौत के बाद मृतकाश्रित में पुलिस विभाग में भर्ती हुआ था। वर्तमान में वह जिला पीलीभीत के सुनगढ़ी थाने में तैनात था।
विज्ञापन

रविवार की रात्रि 11 बजे वह ड्यूटी कर वापस अपने घर जा रहा था कि उसकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को शाम साढ़े चार बजे शिवम का शव उनके गांव मीठेपुर लाया गया। शिवम की मौत की खबर सुनकर पूरे गांव ने शोक व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय सम्मान के साथ शिवम को सलामी दी गई जिसके बाद गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। शिवम अपने घर में इकलौता लड़का था। शिवम अपने पीछे पांच वर्ष के पुत्र व पत्नी को रोता बिलखता छोड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed