{"_id":"5dc1b6968ebc3e5b412354ea","slug":"police-will-be-stationed-in-the-district-bijnor-news-mrt452089034","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में चप्पे चप्पे पर पुलिस रहेगी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में चप्पे चप्पे पर पुलिस रहेगी तैनात
विज्ञापन
जिले में चप्पे-चप्पे पर पुलिस रहेगी तैनात
बिजनौर। अयोध्या फैसले के मद्देनजर जिले में चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जाएंगे। जिले की पुलिस को इसे लेकर अलर्ट कर दिया गया है।
अयोध्या पर आ रहे निर्णय को लेकर प्रशासन चौकन्ना है। प्रशासन अपनी तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। लोगों में भी इस फैसले को लेकर चर्चा है। हर कोई फैसले के इंतजार में लगा है। सामाजिक संगठन जगह-जगह बैठकर सभी से शांति कायम रखने में सहयोग मांग रहे हैं। प्रशासन भी धर्म गुरुओं के साथ बैठक कर रहा है। हर स्थिति से निपटने के लिए खाका तैयार किया जा रहा है। प्रशासन ने फैसले के दौरान चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात करने का निर्णय लिया है। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में प्रशासन का ज्यादा फोकस रहेगा। यहां सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहेंगे। एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक जिले भर की पुलिस को अयोध्या के फैसले के मद्देनजर अलर्ट कर दिया गया है। माहौल खराब करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात रहेगी। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। इनकी अभी से घेराबंदी शुरू कर दी गई है। तमाम असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर लिया गया है।