फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police was monitored by SP leaders

सपा नेताओं पर पुलिस की रही निगरानी

Tue, 08 Dec 2020 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
Police was monitored by SP leaders
सपा नेताओं पर पुलिस की रही निगरानी
विज्ञापन

बिजनौर। पुलिस की किसानों के आंदोलन के दौरान सपा नेताओं पर नजर रही। पुलिस ने सपा के जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन को नजरबंद किया। विधायक मनोज पारस को भी नजरबंद करने की कोशिश की पर वे घर से निकल गए। पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश की घेराबंदी भी विफल रही वे पुलिस के पहुंचने से पहले ही आश्रम से निकल गए थे।

प्रशासन की सपा की किसान यात्रा को लेकर सपा नेताओं पर नजर थी। सोमवार को कई सपा नेता नजरबंद किए गए थे। मंगलवार को भी पुलिस की सपा नेताओं पर नजर थी। पुलिस ने सपा नेताओं की घेराबंदी करनी शुरू कर दी। सपा के जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन मंगलवार को किसानों के आंदोलन में भाग लेने को मोहल्ला काजीपाड़ा स्थित अपने आवास से निकल रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें रोककर घर में नजरबंद कर दिया। नगीना के विधायक मनोज पारस को भी घर में नजरबंद किया गया पर वे किसी तरह निकल गए। पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश के दारानगर गंज स्थित आश्रम पर पहुंची पर ओमवेश नहीं मिले। वे सुबह चार बजे आश्रम से निकल गए थे। स्वामी ओमवेश जलीलपुर और चांदपुर के किसान आंदोलन में भाग लिया। सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन के मुताबिक प्रशासन सपा नेताओं को सरकार के इशारे पर नजरबंद करता रहे। वे किसानों के आंदोलन में भाग लेना चाहते थे पर प्रशासन ने उन्हें नहीं जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed