फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police was alert about the uproar since morning

हंगामे को लेकर सुबह से ही अलर्ट थी पुलिस

Sat, 21 Dec 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Police was alert about the uproar since morning
हंगामे को लेकर सुबह से ही अलर्ट थी पुलिस
विज्ञापन

नजीबाबाद/मंडावली(बिजनौर)। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन को देखते हुए सीओ प्रवीण कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस सवेरे से ही अलर्ट थी। नजीबाबाद, साहनपुर, जलालाबाद, मंडावली सहित विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस ने पैदल मार्च किया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
सीओ प्रवीण कुमार सिंह, थाना प्रभारी संजय पांचाल, जाब्तागंज चौकी प्रभारी कुमरेश त्यागी, सराय चौकी प्रभारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने सवेरे से ही क्षेत्र में गश्त शुरू कर दी थी। चौराहा जगन्नाथ, मछली बाजार क्षेत्र में उग्र होते प्रदर्शनकारियों को समझाने में सफदर आमिर, फरहान खां और कई मीडियाकर्मियों ने अहम भूमिका निभाई। प्रदर्शनकारियों में अधिकांश किशोर और युवक शामिल थे। जलालाबाद में चेयरपर्सन पति लियाकत अंसारी, पूर्व चेयरमैन याकूब राईन, खुर्शीद शेख ने कानून का विरोध कर रहे लोगों को पुलिस प्रशासन के साथ समझाया। मंडावली में थानाध्यक्ष संदीप त्यागी के निर्देशन में पैदल मार्च किया गया।
विज्ञापन

साहनपुरवासियों ने शांति के साथ किया विरोध
नजीबाबाद। नगर पंचायत साहनपुर के नागरिकों ने नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में बाजार बंद रखकर संयम के साथ विरोध किया। एसडीएम संगीता और सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने साहनपुर वासियों की प्रशंसा की। साहनपुर में सवेरे से ही अधिकांश बाजार बंद रहे। नजीबाबाद नगर क्षेत्र में भी मुख्य चौक बाजार सहित कुछ बाजारों में दुकानें खुली रहीं। मुस्लिमों ने कानून के विरोध में अपने कारोबार बंद रखे। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में उग्र होती भीड़ पर पुलिस ने जलालाबाद और जगन्नाथ चौक पर बल प्रयोग किया। पथराव के बावजूद पुलिस ने संयम से काम लेते हुए उग्र होते लोगों को काबू में करने के लिए सूझबूझ से काम लिया। नजीबाबाद में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस लगातार गश्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed