फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police waiting for Aqib and Azad to return from Saudi Arabia

Bijnor News: आकिब और आजाद के सऊदी से आने का इंतजार कर रही पुलिस

Tue, 21 Apr 2026 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Police waiting for Aqib and Azad to return from Saudi Arabia
बिजनौर। राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल संदिग्ध आकिब और आजाद का सऊदी अरब से लौटने का इंतजार पुलिस कर रही है। इनके भारत आते ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इनके पासपोर्ट निरस्त कराए जा चुके हैं। मामले में गृह मंत्रालय भी सक्रिय है।
विज्ञापन

शनिवार को नांगल थाना क्षेत्र के गांव सौफतपुर निवासी मैजुल को बिजनौर पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से उस वक्त गिरफ्तार कर लिया था, जब वह दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटा। रविवार को मैजुल जेल भी भेज दिया गया। अब पुलिस ने मेरठ के गांव सठला निवासी आकिब और बिजनौर के गांव ईनामपुरा निवासी आजाद पर नजरें गड़ा दी हैं। दोनों ही आरोपी सऊदी अरब में रहते हैं। फिलहाल पुलिस इनके भारत लौटने का इंतजार कर रही है। इनके पासपोर्ट निरस्त होने की वजह से जल्द ही वापसी की उम्मीद है।
विज्ञापन

बता दें कि नवंबर में आकिब ने इंस्टाग्राम के जरिए वीडियो कॉल की, जिसमें आकिब ने एके 47 और हैंड ग्रेनेड का प्रदर्शन किया था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद 23 नवंबर को नांगल थाने में मामला दर्ज हुआ था। वीडियो में मैजुल, आकिब, आजाद और उवैद मलिक जुड़े हुए थे। पुलिस और एटीएस की जांच में सामने आया था कि इनका आतंकी कनेक्शन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका पाकिस्तानी हैंडलरों के संपर्क में आकर भारत में रेल संचालन में गड़बड़ी, धार्मिक गुरुओं पर हमला, हिंदुओं की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का इरादा था। पुलिस ने उवैद मलिक निवासी टांडामाईदास थाना नगीना देहात, जलाल हैदर निवासी गांव मुंडा खेड़ा नजीबाबाद और समीर निवासी निकट सुल्ताना का किला नजीबाबाद को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था जबकि इनामपुरा निवासी आजाद, मैजुल और आकिब के लुकआउट नोटिस जारी किए गए थे। इसके अलावा इनके ग्रुप में शामिल अन्य संदिग्धों को भी तस्दीक किया जा रहा है। कई अन्य संदिग्ध युवक भी पुलिस के रडार पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed