फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police vehicles, especially with leaders hooter Utrwaa

पुलिस ने नेताओं के वाहनों सेे हूटर उतरवाए

Mon, 09 Jan 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 09 Jan 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
 Police vehicles, especially with leaders hooter Utrwaa
धामपुर में नेताओं की गाड़ियों से हूटर उतरवाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
धामपुर में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बावजूद पुलिस अलर्ट हो गई है।  कोतवाल मुनीशचंद शर्मा के मुताबिक चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले किसी भी दल के नेता या समर्थक को बख्शा नहीं जाएगा।   कोतवाल के निर्देशन में रविवार को नगीना चौक, आरएसएम तिराहा, जैतरा टैंपू स्टैंड, रानी बाग चौकी पर वाहनों की चेकिंग कराई गई। 
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि संज्ञान में आ रहे हैं कि हूटर लगे वाहनों से शराब की तस्करी हो रही है। इन वाहनों से गैर प्रदेशों से नोटबंदी के चलते करेंसी का भी इधर से उधर आदान प्रदान हो रहा है। पुलिस ने 20 वाहनों के हूटर उतरवाए।  इनमें से पांच वाहन समाजवादी पार्टी, चार भाजपा, छह बसपा एवं गैर दलों के थे। कोतवाल ने स्पष्ट कहा कि चुनाव होने तक अब धामपुर के किसी भी मार्ग से  किसी भी दल के नेता का हूटर लगा वाहन नहीं गुजर पाएगा। पुलिस ने 27 दुपहिया वाहनों का चालान भी किया। पुलिस ने इस दौरान करीब 15 हजार रुपये की धनराशि बतौर जुर्माना वसूली। 
विज्ञापन

वहीं भागूवाला/अफजलगढ़।  चुनाव आचार संहिता के अनुपालन में पुलिस ने कई जगहों पर कैंप पर वाहनों की चेकिंग की। यूपी-उत्तराखंड सीमा पर भागूवाला क्षेत्र में कई वाहन कार्रवाई की जद में आए।पुलिस क्षेत्राधिकारी रामानंद कुशवाहा के निर्देशन में नजीबाबाद सर्किल की पुलिस ने हाईवे एवं प्रमुख मार्गों पर आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया। मंडावली थानाध्यक्ष एसके सिंह, भागूवाला चौकी प्रभारी अजेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ नेशनल हाईवे पर वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान टीम ने कार से 16 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। कार में सवार अनिल कुमार व शिवकुमार ने चेकिंग कर रही पुलिस को बताया कि वे बाजपुर एक विवाह समारोह में जा रहे हैं। टीम ने कार से काफी मात्रा में शराब मिलने से आबकारी अधिकारी को अवगत कराया। उधर, पुलिस टीम ने मेरठ निवासी मुकेश कुमार की कार से यूपी मिशन 2017 से संबंधित भाजपा का बैनर उतरवाया। देहरादून निवासी कौशल की कार से भाजपा का झंडा, बिजनौर निवासी मोहित चौधरी की कार से उत्तर प्रदेश सरकार की प्लेट, अमरोहा निवासी अरुण कुमार की कार से भाजपा का झंडा भी उतरवाया। नजीबाबाद के आजाद चौक पर जलालाबाद चौकी प्रभारी सतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग की। पांच दुपहिया वाहनों के चालान किए गए, जबकि कारों आदि निजी वाहनों से कोई अनाधिकृत सामग्री नहीं मिली। नांगल थाने के एसआई संजीव कुमार ने बरकातपुर तिराहे पर वाहनों को चेक किया।  वहीं अफजलगढ़ में पुलिस ने आचार संहिता के मद्देनजर काशीपुर मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर उत्तराखंड         की ओर से आने वाले वाहनों की तलाशी की। पुलिस ने दो गाड़ियों से हूटर उतरवाए। जबकि कार से हरियाणा मार्का शराब बरामद की। चेकिंग में कोतवाल राजकुमार शर्मा, एसआई सतेंद्र सिंह, उमेश यादव, श्यामवीर   सिंह, प्रशांत राघव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed