फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police station accused of indecency, demonstrated

थानाध्यक्ष पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए किया प्रदर्शन

Tue, 11 Jan 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Police station accused of indecency, demonstrated
थानाध्यक्ष पर अभद्रता का आरोप, किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बिजनौर। राष्ट्रीय दिव्यांग एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं ने एसपी ऑफिस पर धरना प्रदर्शन किया। दिव्यांगों ने स्योहारा थानाध्यक्ष पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की।
एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा ने संगठन के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ थाना स्योहारा थाना प्रभारी निरीक्षक पर अभद्रता व गाली गलौज का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। आरोप है कि एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने एक कार्यकर्ता गुरु वचन सिंह के रिश्तेदार के काम से थाने गए थे। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही थी। एमआर पाशा थाने पहुंचे और मामले में कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि थानाध्यक्ष ने अभद्रता की और थाने से धक्का देकर बाहर निकाल दिया। बिजनौर एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने थाना प्रभारी निरीक्षक पर कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन

इस संबंध में स्योहारा थानाध्यक्ष अनुज तोमर का कहना है कि एक लड़की का धर्म परिवर्तन कराया गया था। जिसके आरोप में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। आरोपियों के पक्ष में पैरवी करने के लिए कुछ लोग आए थे। उन्होंने कोई अभद्रता नहीं की सभी आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed