फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police seized Amangarh Safari's gypsy, booking of tourists canceled

Bijnor News: पुलिस ने कब्जे में ली अमानगढ़ सफारी की जिप्सी, पर्यटकों की बुकिंग हुई रद्द

Mon, 26 Dec 2022 06:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Police seized Amangarh Safari's gypsy, booking of tourists canceled
रेहड़ थाने के बाहर खड़ी अमानगढ़ जंगल सफारी में लगी जिप्सी। - फोटो : BIJNOR
पुलिस ने कब्जे में ली अमानगढ़ सफारी की जिप्सी, पर्यटकों की बुकिंग हुई रद्द
विज्ञापन

रेहड़ (बिजनौर)। थाना पुलिस अमानगढ़ सफारी की सभी जिप्सी को लेकर थाने चली आई। इसके चलते यहां घूमने पहुंचे सभी पर्यटकों की बुकिंग रद्द कर दी गई। बताया जा रहा है कि एक न्यायिक अधिकारी से रेंज में प्रवेश को लेकर हुए विवाद और वनकर्मियों के साथ बहस के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। डीएफओ ने रेंजर से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है।
रविवार शाम तक वन कर्मी और जिप्सी थाने में ही थे। पुलिस ने सभी जिप्सी के कागज भी चेक करने के लिए मांग लिए हैं। हालांकि शाम तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई। सीओ अफजलगढ़ सर्वम सिंह ने न्याययिक अधिकारी को मामले में जांच करने का भरोसा दिया है। थानाध्यक्ष मनोज परमार ने बताया कि एंट्री को लेकर बहस हो गई थी, तभी न्याययिक अधिकारी ने पुलिस को जिप्सी के कागजों की जांच करने को कहा था। सभी जिप्सी की जांच कर छोड़ दिया है।
विज्ञापन

रेंजर से तलब की मामले की रिपोर्ट: डीएफओ
डीएफओ अनिल पटेल ने बताया कि पहले से कोई बुकिंग नहीं थी, ना ही उक्त न्यायिक अधिकारी के पहुंचने की सूचना थी। इस कारण उस समय जिप्सी उपलब्ध नहीं थी, इसी कारण एंट्री को लेकर विवाद की सूचना मिली है। रेंजर से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की गई है। इस तरह से जिप्सी को थाने में ले जाना गलत था। मानक पूरे होने पर ही इन्हें रखा गया था। पूरे मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed