फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police searches for deposits from drone

पुलिस ने ड्रोन से की जमातियों की तलाश

Fri, 10 Apr 2020 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Police searches for deposits from drone
बिजनौर में मोहल्ला काजीपाड़ा में ड्रोन उड़ाकर निगरानी करते कोतवाली रमेश चंद्र शर्मा। - फोटो : BIJNOR
पुलिस ने ड्रोन से की जमातियों की तलाश
विज्ञापन

बिजनौर। जमातियों की तलाश एवं छतों पर भीड़ के नमाज पढ़ने की शिकायत पर पुलिस ने शहर में ड्रोन से निगरानी शुरू कर दी है। जहां भी भीड़ ड्रोन कैमरे में कैद होगी वहां पुलिस तुरंत जाकर कार्रवाई करेगी।
पुलिस को कुछ दिन से शिकायत मिल रही थी कि कुछ घरों की छतों पर जमाती छिपे हैं। जमाती और बाकी लोग छतों पर जाकर भीड़ में नमाज भी पढ़ रहे हैं। इसके अलावा गली मोहल्लों में लॉकडाउन का पालन नहीं हो रहा है। सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है।
विज्ञापन

ऐसे लोगों की तलाश में शुक्रवार को पुलिस ने मोहल्ला चाहशीरी, काजीपाड़ा एवं कस्साबान में ड्रोन कैमरा उड़ाया। ड्रोन को देखकर घरों के बाहर खड़े लोग घरों में जा दुबके। छतों पर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। शहर कोतवाल रमेशचंद्र शर्मा ने बताया कि रोज शहर के मोहल्लों में ड्रोन कैमरा उड़ान भरेगा। घरों में भी भीड़ में कोई नमाज न पढ़े। जो लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं ड्रोन कैमरे से उन्हें चिह्नित कर एफआईआर की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को भी हुआ लॉकडाउन का पालन
नींदडू़। शुक्रवार को चौकी प्रभारी जेपी सिंह ने बताया कि नींदडू़ खास, बाजीदपुर बीरू और मोहम्मद अलीपुर भिक्कन समेत क्षेत्र के कई गांवों में लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करते हुए मसजिदों में जुमे की नमाज अदा करने की बजाय अपने घरों में रहते हुए नमाज पढ़ी।

बिजनौर ड्रोन उड़ाकर ऊपर से ली गई मोहल्ला चाहशीरी की फोटा।

बिजनौर ड्रोन उड़ाकर ऊपर से ली गई मोहल्ला चाहशीरी की फोटा।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर: अफजलगढ़ में लॉकडाउन के चलते ड्रोन कैमरे से निगरानी कर फ्लैग मार्च कर लोगो को सचेत करते पु?

बिजनौर: अफजलगढ़ में लॉकडाउन के चलते ड्रोन कैमरे से निगरानी कर फ्लैग मार्च कर लोगो को सचेत करते पु?- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed